Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने बदल दिया भारतीय टेलीविजन का चेहरा: करण जौहर

Tv, Karan Johar, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:50 IST

भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद अपने दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इस मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने शो को भारतीय टेलीविजन का चेहरा बदलने वाला बताया और इसकी सफलता का श्रेय निर्माता एकता कपूर को दिया।

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रोमो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी—एक शो, कई पीढ़ियां, अनगिनत यादें। इस शो ने भारतीय टेलीविजन को नया रूप दिया और इसका पूरा क्रेडिट एकता कपूर को जाता है।

उन्होंने बताया कि नया सीजन 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर शुरू होगा। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ और 2008 तक चला। यह शो 'तुलसी विरानी' और उसके परिवार की कहानी पर आधारित है, जो एक पंडित की बेटी और व्यवसायी गोवर्धन विरानी के पोते मिहिर की पत्नी है।

यह धारावाहिक न केवल दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहा, बल्कि एकता कपूर के करियर का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ, जिसके बाद ‘कहानी घर घर की’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे हिट सीरियल आए। नए सीजन में स्मृति ईरानी एक बार फिर 'तुलसी विरानी' की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि अमर उपाध्याय 'मिहिर विरानी' का किरदार निभाएंगे। 

शो में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुर, शगुन शर्मा, रोहित सुचंती, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनीषा मेहता जैसे एक्टर्स भी दिखेंगे। शो का एक यादगार किरदार ‘बा’ थी, जिसे अभिनेत्री सुधा शिवपुरी ने निभाया था। 

उनका 2015 में 77 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। सुधा शिवपुरी मशहूर अभिनेता ओम शिवपुरी की पत्नी थीं। उनके दो बच्चे हैं—बेटा विनीत शिवपुरी और बेटी ऋतु शिवपुरी। ऋतु कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

Tags: Tv , Karan Johar , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD