Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

'सीता चरितम' ने छुआ हिना खान का दिल, माता जानकी की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

Tv, Hina Khan, Hina Khan Sita Charitam, Sita Charitam, Sita Charitam Show, Hina Khan Show
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:30 IST

एक्ट्रेस हिना खान ने नाट्य शो 'सीता चरितम' की तारीफ करते हुए बताया कि इसमें माता सीता की गरिमा और बलिदान को बेहद सुंदर और प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। एक्ट्रेस हिना खान ने गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हुए फंडरेजर का समर्थन किया। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में हिना के साथ उनके पति रॉकी जायसवाल और एक्टर विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, "सैकड़ों कलाकार, 30 से ज्यादा कला रूप, दिल को छू लेने वाले परफॉर्मेंस और एक बेहतरीन शो 'सीता चरितम'... हमें एक बार फिर रामायण की महान गाथा के करीब लाता है। 

सीता माता की गरिमा और बलिदान, उनके साहस और संकल्प, और भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति आज भी हर भारतीय के दिल में बसती है।" हिना ने आगे लिखा, "यह शानदार नाटक तैयार किया गया है। यह शो जरूर देखें और बच्चों की मुफ्त स्कूल शिक्षा के लिए चल रहे फंडरेजर में अपना योगदान दें। 

'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था ने अपने 'केयर फॉर चिल्ड्रेन' प्रोजेक्ट के जरिए अब तक हजारों जरूरतमंद बच्चों, खासकर लड़कियों की मदद की है। उनकी जिंदगियों को बदला है।" उन्होंने कहा, "हमें भी अपना छोटा-सा योगदान देना चाहिए ताकि ऐसी संस्थाएं वो काम कर सकें जो हम सीधे तौर पर नहीं कर पाते। 

ऐसे कामों को देख दिल खुश हो जाता है। इस नेक काम का छोटा-सा हिस्सा बनकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है।" 'सीता चरितम' में 513 कलाकार हैं, जो 30 अलग-अलग तरह के नृत्य, संगीत और कला रूप पेश करते हैं। इसमें दर्शकों के लिए 4डी अनुभव भी है, जिससे शो और ज्यादा रोचक बन जाता है। यह शो श्री श्री रवि शंकर की बुद्धिमत्ता से प्रेरित है और इसमें सीता माता की कहानी उनके नजरिए से बताई गई है।

 

Tags: Tv , Hina Khan , Hina Khan Sita Charitam , Sita Charitam , Sita Charitam Show , Hina Khan Show

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD