Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव : चिराग पासवान

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छपरा , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 11:53 IST

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो बहुत लोगों को परेशानी होती है। पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। ‎छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे 'चिराग' बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा। इस दौरान पासवान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है। लेकिन, उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। ‎

‎उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा।" ‎

‎चिराग पासवान ने कहा कि वह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। आरक्षण को लेकर उन्होंने साफ कहा कि बहुत समय से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन रामविलास पासवान का बेटा चिराग पासवान जब तक जिंदा है, तब तक दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर सकती है। ‎

‎उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग आज बिहार में विकास की बात करते हैं, ये वही विपक्ष के लोग हैं, जिन्होंने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद किया था। ‎‎उन्होंने जोर देकर कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार में ऐसी सरकार बने, जो बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने घर, अपने शहर, अपने प्रखंड में रोजगार दे सके। यहां के लोगों को कमाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। ‎ ‎

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD