Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारत-इंग्लैंड सीरीज : एक ही पारी में छह विकेट, मोहम्मद सिराज को सालभर से था इस पल का इंतजार

Sports News, Cricket, Mohammed Siraj, India, England, India England Test Match, India England Test Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिंघम , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 16:36 IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड की पहली पारी में छह विकेट लिए। सिराज का कहना है कि वह एक साल से भी अधिक समय से अपने बेहतरीन प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे। मोहम्मद सिराज ने 'जियो-हॉटस्टार' पर कहा, "यह अहसास अविश्वसनीय है। 

मैं एक साल से भी ज्यादा समय से इस तरह के पल का इंतजार कर रहा था। मैंने हमेशा अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन विकेट नहीं मिले। मुकाबले के तीसरे दिन सुबह का सेशन अच्छा लगा, लेकिन फिर भी कोई सफलता नहीं मिली। इसलिए यह छह विकेट वाकई खास हैं।"

एजबेस्टन में चुनौतीपूर्ण और प्रतिकूल परिस्थितियों पर बात करते हुए मोहम्मद सिराज ने बताया कि उन्हें दबाव में खेलना पसंद है। मोहम्मद सिराज ने कहा, "पिच धीमी थी, लेकिन पता था कि मुझ पर जिम्मेदारी है। मैंने हाल ही में बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अनुभव के साथ, मुझे पता था कि ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

बस सही एरिया में गेंदबाजी करते रहना है। इससे दबाव बनता है और माहौल बदलता है। मैंने 38 टेस्ट खेले हैं, इसलिए मेरा लक्ष्य स्थिरता लाना था।" पेसर ने आगे कहा, "भारत के स्कोरबोर्ड पर 600 रन (587 रन) बनाने के बाद, मैं बस लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था।

मुझे जिम्मेदारी पसंद है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मैंने जीवन में कई चुनौतियां देखी हैं। मुझे लगता है कि जब मेरे कंधों पर बोझ होता है, तो मैं सबसे अच्छा प्रदर्शन करता हूं।" पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के इस दूसरे मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए। 

इसके जवाब में हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (नाबाद 184) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 407 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि शेष चार विकेट आकाश दीप के खाते में गए। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त थी। 

टीम इंडिया ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 13 ओवर खेले, जिसमें एक विकेट गंवाकर 64 रन खाते में जुटा लिए। ऐसे में भारत के पास दिन की समाप्ति तक 244 रन की कुल बढ़त हो गई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Mohammed Siraj , India , England , India England Test Match , India England Test Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD