Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मानेकशॉ सेंटर में त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया

Military, Navy, Indian Navy, Army, Indian Army, Air Force, Indian Air Force
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 13:41 IST

भारतीय सेना ने आज नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आगामी त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम एकीकृत रक्षा स्टाफ, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के समन्वय में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के साथ 22-23 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली मुख्य संगोष्ठी की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। ‘विवेक व अनुसंधान से विजय’ थीम पर आधारित इस पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए सशस्त्र बलों और शिक्षाविदों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

इस संगोष्ठी का प्राथमिक उद्देश्य एक समन्वित सेवा-अकादमिक अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्टम बनाने के लिए एक एकीकृत परिप्रेक्ष्य विकसित करना है। इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की विशिष्ट तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के भीतर वैज्ञानिक क्षमता की पहचान करना और उसका उपयोग करना है, जिससे रक्षा क्षमताओं में दीर्घावधि में आत्मनिर्भरता में योगदान मिल सके।

पूर्वावलोकन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, देश भर के शैक्षणिक संस्थानों से भागीदारी की सुविधा के लिए एक समर्पित पोर्टल का उद्घाटन किया गया। पोर्टल संस्थानों को अपने प्रतिनिधियों को पंजीकृत करने की सुविधा प्रदान करता है और इस संगोष्ठी में ‘प्रतिभागी’ के रूप में भाग ले सकते हैं या परियोजना प्रस्ताव और प्रदर्शन प्रस्तुत कर सकते हैं। 

मुख्य कार्यक्रम के लिए निर्धारित विभिन्न संगोष्ठियों और पैनल चर्चाओं में सहभागी भाग ले सकेंगे, जिससे ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग के लिए एक बहुमूल्य अवसर मिलेगा। प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों और प्रदर्शनों की समीक्षा संबंधित रक्षा सेवाओं के विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। 

चुनी गई प्रविष्टियों को सेवा प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा और संगोष्ठी के प्रदर्शनी खंड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। समापन सत्र के दौरान सबसे शानदार नवाचारों और प्रस्तावों को मान्यता दी जाएगी और सम्मानित किया जाएगा।

त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी संगोष्ठी अकादमिक अनुसंधान और रक्षा अनुप्रयोग के बीच अंतर को पाटने का काम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का प्रतिनिधित्व करती है। यह आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वदेशी तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Army , Indian Army , Air Force , Indian Air Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD