Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोई भी नेता संविधान से 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्दों को नहीं हटा सकता : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 10:59 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ काम किया, जिससे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तेलंगाना में ऐसी सरकार थी, जिसके पास बहुत सारा पैसा था। वे कहते थे कि राज्य में केसीआर के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनेगी। आपने ऐसे लोगों को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाई और तेलंगाना में पार्टी को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हैदराबाद में बहुत सारे पब्लिक इंस्टिट्यूशन बनाए। केंद्र सरकार ने 50 इंस्टिट्यूशन और बड़े-बड़े कारखाने यहां बनाए। ये सभी कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से 15-15 लाख रुपए देने, हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला। 

जनता को झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे, जिसमें विपक्ष ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन इन्होंने कुछ भी नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान और हिंदुस्तान का युद्ध खत्म किया, लेकिन पीएम मोदी इस बात पर चुप हैं। 

हमें ट्रंप की जरूरत नहीं है। हम मजबूत हैं और लड़ने के लिए तैयार हैं। जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, हम भी कर सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बातों के अलावा कुछ नहीं करते। खड़गे ने कहा, "आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले कहते हैं कि हमें संविधान से 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द हटा देना चाहिए। 

मैं पीएम मोदी, अमित शाह या भाजपा-आरएसएस को चैलेंज करता हूं कि कोई भी नेता इस शब्द को नहीं निकाल सकता। मैं भाजपा के पार्टी के संविधान की चार लाइन सुनाना चाहता हूं - 'पार्टी भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आधुनिक, प्रगतिशील और प्रबुद्ध दृष्टिकोण वाला हो और जो भारत की प्राचीन संस्कृति, मूल्यों और गर्व से प्रेरणा लेता हो। 

पार्टी कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान और समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखेगी एवं भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखेगी'। पीएम मोदी, अगर आपको सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म शब्द से नफरत है तो ये भाजपा के संविधान में क्यों लिखे हैं?"उन्होंने कहा कि हम देश के लिए लड़ने और जान देने के लिए तैयार हैं।

महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, इन सबने देश के लिए जान दे दी, लेकिन आरएसएस-भाजपा के किसी आदमी ने देश के लिए जान नहीं दी। इन लोगों ने आजादी के वक्त न कोई काम किया, न अब कर रहे हैं। हमेशा माफी मांगना ही इनका काम रहा है। 

ये बहादुरी की बात करते हैं और फिर घर में चुपचाप बैठ जाते हैं। इंदिरा गांधी ऐसी नहीं थीं। अमेरिका से सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी नहीं डरीं। उन्होंने कहा - "आने दो जो भी आ रहा है, मैं बांग्लादेश को आजाद करा कर रहूंगी।" मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है, जिसकी वजह से आज सब हमारे दुश्मन बने हुए हैं। 

एक तरफ चीन है, दूसरी तरफ पाकिस्तान। हालात ऐसे हैं कि अब नेपाल भी हमसे दूर हो रहा है। हर देश हमसे दूरी बना रहा है और नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं? "कोई टोपी पहनाता है, पहन लेते हैं, कोई गले में सिक्का डालता है, डलवा लेते हैं"। वह इसी में खुश हैं।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD