Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'मालिक' के लिए राजकुमार राव ने एके-47 चलाने की ली प्रोफेशनल ट्रेनिंग : प्रोड्यूसर जय शेवक्रमणी

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Maalik, Prosenjit Chatterjee, Medha Shankr, Huma Qureshi, Anshumaan Pushkar, Swanand Kirkire
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 14:33 IST

एक्टर राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म 'मालिक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। राजकुमार ने अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए एके-47 चलाने की ट्रेनिंग ली थी। एके-47 चलाने में माहिर बनने के लिए राजकुमार राव ने हथियारों के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग ली। 

इस ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने एके-47 चलाने के अलग-अलग प्रोफेशनल तरीके सीखे, जिससे वह फिल्म में अपने किरदार को और असली और दमदार दिखा सकें। इसी बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर जय शेवक्रमणी ने बताया, "राजकुमार को एके-47 चलाना सीखने में काफी समय और सख्त ट्रेनिंग लगी। 

रिहर्सल के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि गन चलाते वक्त झटकों से उनके कंधे पर असर पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तब तक मेहनत करते रहे, जब तक सीन पूरा नहीं हो गया। मुझे उनकी मेहनत पर गर्व है।"इससे पहले फिल्म डायरेक्टर पुलकित ने बताया था कि गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के लिए राजकुमार राव ने अपने लुक और अंदाज में बड़ा बदलाव किया है। 

उन्होंने अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए 80 दिन से भी ज्यादा समय तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका लुक स्क्रीन पर दमदार लगे।फिल्म के निर्देशक पुलकित ने बताया था कि उन्होंने ऐसा इसलिए करवाया क्योंकि वह चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक दमदार और ताकतवर एहसास नजर आए। 

इस तरह का लुक फिल्म में उनके किरदार को असरदार और असली बनाएगा।पुलकित ने अपने बयान में कहा, "हम चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक ऐसी ताकत दिखे जो अंदर से आए, कुछ ऐसा जो सच्चा, थोड़ा रफ और बिना बनावट के लगे। राजकुमार ने इस किरदार के लिए खुद को शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से झोंक दिया। 

उन्होंने करीब तीन महीने तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका किरदार वास्तविक लगे।"फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसमें मेधा शंकर, अनिल झमाझम और ऋषि राज भसीन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'मालिक' 11 जुलाई को रिलीज होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Maalik , Prosenjit Chatterjee , Medha Shankr , Huma Qureshi , Anshumaan Pushkar , Swanand Kirkire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD