Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रीय चयन ट्रायल में सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी ने जीता 10 मीटर पिस्टल टी4

Sports News, Shooting, Shooter, Dehradun, Suruchi Singh, Saurabh Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 12:00 IST

सुरुचि इंदर सिंह ने अपने शानदार सीजन को जारी रखते हुए टी4 10 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं ओलंपियन सौरभ चौधरी ने पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रदर्शन यहां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज पर आयोजित ग्रुप 'ए' खिलाड़ियों के लिए नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स 3 और 4 (राइफल और पिस्टल) के अंतिम दिन देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्वालिफिकेशन राउंड में भी क्रमशः 588 और 587 के उच्च स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

सुरुचि ने एक बार फिर फाइनल में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 244.3 के स्कोर के साथ जीत हासिल की, जो दूसरे स्थान पर रही अंजलि शेखावत से 3.1 अंक अधिक था। अनुभवी राही सरनोबत ने 221.6 के स्कोर के साथ एक और पोडियम फिनिश दर्ज किया। ओलंपियन मनु भाकर और ईशा सिंह क्रमशः 202.5 और 179.6 के स्कोर के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। 

सैयम, के.एम. प्रियंका  पटेल और डी. पद्मा ने फाइनल लाइनअप को पूरा किया।क्वालिफिकेशन राउंड में सुरुचि ने 588-20x का शानदार स्कोर बनाते हुए टॉप स्थान हासिल किया, वहीं अंजलि और रही ने क्रमशः 584-25x और 579-23x के स्कोर के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई। प्रियंका पटेल (579-18x), सैयम (579-16x), मनु (577-21x), डी. पद्मा (577-21x) और ईशा (577-18x) ने टॉप आठ में अपनी जगह बनाई।

सुरुचि ने अपनी डबल जीत के बाद कहा, “मेरे शूटिंग करने के तरीके में कोई बड़ा राज नहीं है। मैं घड़ी नहीं देखती या यह नहीं सोचती कि कितनी तेजी से शूट कर रही हूं, मैं बस तब तक शूट करती हूं जब तक काम पूरा न हो जाए। एक रिदम आ जाती है, और सब कुछ स्वाभाविक रूप से चलता है, शायद यही मेरी फोकस बनाए रखने में मदद करता है। अभी मेरा ध्यान हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप पर है, इसके बाद नेशनल कैंप में जाना है। एक-एक कदम करके, मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं।”

पुरुषों के फाइनल में सौरभ ने 245.7 के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जो दूसरे स्थान पर रहे सुभाष सिहाग से 0.4 अंक अधिक था। सुभाष ने 245.3 का स्कोर हासिल किया। आदित्य मलरा ने 223.5 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टी3 विजेता सम्राट राणा चौथे स्थान पर रहे, जबकि उज्जवल मलिक, अजय कुमार अम्बावत, अमित शर्मा और रंजन तोमर अन्य फाइनलिस्ट रहे।

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में सौरभ ने 587 के स्कोर के साथ सबसे आगे रहते हुए क्वालिफाई किया। टॉप आठ के लिए मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें उज्जवल (583-22x), रंजन तोमर (583-21x), अमित शर्मा (582-24x), सुभाष सिहाग (582-22x), अजय कुमार (582-19x), आदित्य (582-18x) और सम्राट (582-17x) ने फाइनल लाइनअप पूरा किया।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter , Dehradun , Suruchi Singh , Saurabh Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD