Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शेफाली जरीवाला के निधन से टूटी आरती सिंह, कहा, 'कभी नहीं सोचा था तुम इतनी जल्दी चली जाओगी'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Arti Singh, Parag Tyagi, Shefali Jariwala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 16:37 IST

टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने अपनी प्यारी दोस्त शेफाली जरीवाला के अचानक निधन पर सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शेफाली के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

उनका जाना बहुत बड़ा नुकसान है। आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत दोस्त शेफाली जरीवाला के साथ बिताए खुशनुमा पलों की कुछ तस्वीरें और 'बिग बॉस 13' का एक वीडियो भी शेयर किया।

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मुझे अभी भी याद है कल जब मैंने तुम्हें देखा था। हम एक हफ्ता पहले जिम में मिले थे और तुमने कहा था, 'आरती, तेरे लिए बहुत खुशी होती है। तू खुश है न? साथ में कार्डियो करेंगे।' हमने बस एक हफ्ते पहले प्लान बनाए थे। 

जब भी कोई पूछता था कि तुम आज भी किस-किस से बात करती हो, किससे दोस्ती है, तो मैं एक ही नाम कहती थी- 'शेफू', मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि तुम इतनी जल्दी चली जाओगी।'' आरती ने आगे लिखा, ''तुम बहुत ही खुशमिजाज और चुलबुली सी बच्ची जैसी थी। 

तुमने मुझे हमेशा प्यार और आशीर्वाद दिया है। तुमने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं कहा या गॉसिप नहीं की। तुम्हारा दिल बहुत साफ था। भगवान ऐसा क्यों कर रहा है? शेफाली, मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।'' उन्होंने लिखा, ''जब तुम 'बिग बॉस' में आई थीं, तब मैं अपनी नजरें तुमसे हटा नहीं पा रही थी। 

शादी से पहले तुम हर दिन फोन करती थीं और बड़ी बहन की तरह कहा करती थीं कि 'फेशियल करा ले', 'काम बता', तुम और पराग मेरी शादी को लेकर काफी खुश थे, जैसे उनकी अपनी बहन की शादी हो रही हो।'' आरती सिंह ने कहा, ''पराग भैया, मैंने देखा है कि तुमने शेफाली की बहुत देखभाल की और उसे बच्चे की तरह प्यार दिया। 

हम रोएंगे, शोक मनाएंगे, लेकिन आगे बढ़ जाएंगे, लेकिन परिवार को पूरे जीवन भर दुख सहना पड़ेगा। यह तुम्हारे जाने का सही समय नहीं था। तुम्हें और भी ज्यादा खुशियां, मुस्कान और प्यार फैलाना था। तुम हमेशा मेरी खास दोस्त रहोगी। मुझे पता है कि जिंदगी अनिश्चित है, लेकिन हम अक्सर इसे भूल जाते हैं। 

मैं 'आरआईपी' लिखना पसंद नहीं करती। मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम खुश रहो और तुम्हारी आत्मा भी खुश रहे। तुम्हारे परिवार को ताकत मिले। मैं तुमसे प्यार करती हूं, मेरी शेफू।'' शेफाली जरीवाला का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में निधन हो गया था।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Arti Singh , Parag Tyagi , Shefali Jariwala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD