Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एनएसएसओ क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने मनाया 19वां सांख्यिकी दिवस

NSSO Regional Office Chandigarh, 19th Statistics Day 2025, Statistics Day, National Statistical Office, Prof PC Mahalanobis, Prasanta Chandra Mahalanobis
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jun 2025

Last updated on: Jun 29, 2025, 19:36 IST

अर्थशास्त्र, योजना एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस के अतुलनीय योगदान की स्मृति में एनएसएसओ (एफओडी) के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने मिनी हॉल, केंद्रीय सदन, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में “19वां सांख्यिकी दिवस” मनाया। इस वर्ष का विषय “राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष” है।

समारोह का उद्घाटन उप महानिदेशक श्री दीपक मेहरा ने किया, जिन्होंने प्रो. महालनोबिस के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि, प्रेस सूचना ब्यूरो के निदेशक (सेवानिवृत्त) श्री पवित्र सिंह ने भारतीय सांख्यिकी प्रणाली में प्रो. महालनोबिस के योगदान और दैनिक जीवन में सांख्यिकी की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस : 29 जून का दिन आंकड़ों की ताकत और महालनोबिस के योगदान को समर्पित

श्री आर.के. मोर, अतिरिक्त निदेशक, आर्थिक और सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग, हरियाणा ने राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण की ऐतिहासिक यात्रा साझा की, जबकि वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (सेवानिवृत्त) श्री वासुदेव शर्मा ने डेटा संग्रहण के दौरान अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रो. महालनोबिस को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और पोस्टर प्रदर्शनी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

 इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।यह कार्यक्रम न केवल सांख्यिकी के महत्व को रेखांकित करने में सफल रहा, बल्कि राष्ट्रीय विकास में इसके योगदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

 

Tags: NSSO Regional Office Chandigarh , 19th Statistics Day 2025 , Statistics Day , National Statistical Office , Prof PC Mahalanobis , Prasanta Chandra Mahalanobis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD