Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस : 29 जून का दिन आंकड़ों की ताकत और महालनोबिस के योगदान को समर्पित

Khas Khabar, 19th Statistics Day 2025, Statistics Day, Prof PC Mahalanobis, Prasanta Chandra Mahalanobis, National Statistics Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jun 2025

Last updated on: Jun 29, 2025, 19:35 IST

29 जून एक ऐसा दिन है जब हम आंकड़ों की ताकत को पहचानते हैं और प्रशांत चंद्र महालनोबिस जैसे वैज्ञानिकों को याद करते हैं। भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध सांख्यिकीविद प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस वो महान शख्सियत हैं जिन्होंने डेटा आधारित नीतियों और विकास में असाधारण योगदान दिया। इसीलिए हर बरस प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती को राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

सांख्यिकी यानी आंकड़ों का अध्ययन है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस इस बात को लोगों तक पहुंचाने का मौका है कि आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं, बल्कि देश को बेहतर बनाने का जरिया हैं। 20वीं शताब्दी के पहले हिस्से में भारत में सांख्यिकी लगभग अज्ञात विषय था। तकरीबन 40 साल पहले भारत में सांख्यिकी गतिविधियों में अचानक तेजी आई, जिसे सांख्यिकी क्रांति का दौर माना जाता है। यहां से देश कुछ ही सालों में विश्व सांख्यिकी मानचित्र में अहम स्थान पर पहुंचा।

प्रशांत चंद्र महालनोबिस को भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक कहा जाता है। उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की और एक खास तकनीक "महालनोबिस डिस्टेंस" बनाई, जो आज भी दुनियाभर में इस्तेमाल होती है।प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कलकत्ता के एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था। कलकत्ता में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की। ​​उनके प्रोफेसरों में जगदीश चंद्र बोस और प्रफुल्ल चंद्र रे जैसे महान वैज्ञानिक शामिल थे।

भारत में सांख्यिकी और आर्थिक योजना बनाने के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 2007 में उनकी जयंती को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इसके बाद से हर साल 29 जून के दिन को खास कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाता है।देशभर में इस दिन सेमिनार, जागरूकता अभियान, भाषण, प्रतियोगिताएं और चर्चाएं होती हैं। स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थाएं लोगों को बताती हैं कि कैसे सही आंकड़ों के आधार पर बेहतर नीतियां बनाई जाती हैं।

हर साल सांख्यिकी दिवस की एक खास थीम होती है। 2025 की थीम "राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 साल" रखी गई है। इसका मतलब है कि इस साल राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) के 75 साल पूरे हो रहे हैं। एनएसएस वो संस्था है, जो देशभर से आंकड़े (जैसे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़े) इकट्ठा करती है ताकि सरकार सही फैसले ले सकें।

 

Tags: Khas Khabar , 19th Statistics Day 2025 , Statistics Day , Prof PC Mahalanobis , Prasanta Chandra Mahalanobis , National Statistics Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD