Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी, भारत अंडर-19 ने इंग्लैंड को रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Vaibhav Suryavanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होव , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 17:38 IST

14 वर्षीय भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने महज 19 गेंदों पर 48 रन ठोककर इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 टीम को यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। यह मैच पांच मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच था, जो होव में खेला गया।

इस साल की शुरुआत में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू किया। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 7.3 ओवर में 71 रन जोड़े और भारत ने 26 ओवर शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल की।

इंग्लैंड दौरे की यह शुरुआत भारतीय युवाओं के लिए यादगार रही। इससे तीन दिन पहले उन्होंने लॉफबरो में यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ एक अन्य 50 ओवर के मैच में 231 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में सूर्यवंशी केंद्र बिंदु रहे। उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके जड़े। 

जैक होम का पहला ओवर 21 रन का रहा, जिसमें उन्होंने पुल शॉट पर टॉप-एज के जरिए छक्का लगाया, फिर मिड ऑन के ऊपर और काउ कॉर्नर की दिशा में दो और छक्के जड़े। हालांकि जैसे ही धीमे बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी अल्बर्ट गेंदबाजी पर आए, सूर्यवंशी पहली ही गेंद पर प्वाइंट पर कैच आउट हो गए।

इसके बाद भारत ने तीन और विकेट गंवाए, लेकिन विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इंग्लैंड की पूरी टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 174 रन पर सिमट गई। केवल रॉकी फ्लिंटॉफ़ (56) और आइजक मोहम्मद (42) ही 20 से अधिक रन बना सके।

पिच पर हरियाली और बादलों की मौजूदगी के बावजूद भारत के स्पिनरों - मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान ने ज्यादाअसर डाला। दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए और सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Vaibhav Suryavanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD