Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

‘परहेज नहीं करना चाहिए...’ खुश रहने का ये था शेफाली जरीवाला का मंत्र

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shefali Jariwala, Kaanta Laga Girl
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 16:49 IST

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से सब सकते में हैं। 42 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी सजग थीं और जिंदगी को लेकर उनका नजरिया बेहद स्पष्ट था। वो खुलकर जीने में यकीन रखती थीं। एक बार शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें दिल्ली से खासा लगाव है। 

कनॉट प्लेस (सीपी) के 'छोले भटूरे' और स्ट्रीट चाट उनकी सबसे पसंदीदा डिश है। सेहत को लेकर इतनी सजग रहने वाली अभिनेत्री का चटपटे व्यंजन को लेकर लगाव कइयों को हैरान कर गया। ऐसा बिग बॉस के सेट पर भी दिखता था। को कंटेस्टेंट्स से फिटनेस मंत्र साझा करती थीं। 

रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 में उन्होंने बताया था कि किसी को भी वह चीज खाने से या करने से परहेज नहीं करना चाहिए जो चीज खुशी देती है। हालांकि, एक कलाकार के रूप में कुछ चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है। क्योंकि काम पहले आता है।

खास बात ये कि जरीवाला अपने शो में स्टंट भी खुद किया करती थीं, इसका जिक्र भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। सुपरनैचुरल ड्रामा 'शैतानी रस्में' में कपालिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने कहा था, "सेट पर हर दिन रोमांच से भरा रहता है। 

वह खुद स्टंट करती हैं। चाहे वह पेड़ों पर चढ़ना ही क्‍यों न हो, क्योंकि इससे मुझे सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।"शेफाली ने परफेक्शन लाने के लिए खुद को एक कमरे तक में बंद करने की बात कही थी। ‘कपालिका’ के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को बेडरूम में बंद कर लिया था। 

निजी जिंदगी की बात करें तो जरीवाला ने पराग त्यागी से 2014 में दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी मशहूर संगीतकार जोड़ी 'मीत ब्रदर्स' के हरमीत गुल्जार से 2004 में हुई थी। महज 5 साल बाद दोनों का डिवोर्स हो गया। शेफाली ने हरमीत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shefali Jariwala , Kaanta Laga Girl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD