Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

शेफाली जरीवाला निधन: ‘विश्वास करना मुश्किल’ ऑल इंडियन सिने वर्कर्स समेत एक्टर्स ने जताया दुख

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shefali Jariwala, Kaanta Laga Girl
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 16:48 IST

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। इस दुखद खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे आहत हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन समेत कई सितारों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। अचानक कार्डियक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यह विश्वास करना कठिन है कि वह चली गईं।

उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें।” अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली के निधन की खबर से दिल बहुत भारी है। इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है।”

वहीं, रश्मि देसाई ने दुख के साथ कहा, “मैं अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। आप एक शानदार शख्सियत थीं, शेफाली। आप बहुत याद आएंगी।” काम्या पंजाबी ने भी शेफाली के निधन पर गहरा दुख जताया और लिखा, “दिल टूट गया, शेफाली। 

मैं इस खबर को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।” अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने शेफाली के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि 'बिग बॉस' वह जगह है, जो शापित है।” कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा ने भी शेफाली को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “इस खबर से शॉक्ड हूं! उनके साथ कुछ शो में काम किया। 

वह एनर्जी से भरपूर थीं, खुशमिजाज थीं और हमेशा हंसकर मिलती थीं। आपको याद करेंगे, शेफाली।” किश्वर मर्चेंट ने भी अपनी पोस्ट में लिखा, “मन और दिल बहुत भारी है! आरआईपी शेफाली, बहुत जल्दी चली गई।” इसके अलावा, गायक मीका सिंह, तहसीन पूनावाला, पारस छाबड़ा, अली गोनी समेत अन्य सितारों ने भी शोक जताया।

'थोंग गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली अपने हिट गाने 'कांटा लगा' और 'बिग बॉस 13' में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। शेफाली ने करियर की शुरुआत 'कांटा लगा' गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी', 'शैतानी रस्में', 'रात्रि के यति' और 'हुडुगारु' जैसी फिल्मों में काम किया। 'बिग बॉस 13' में उनकी मौजूदगी भी सुर्खियों में रही थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shefali Jariwala , Kaanta Laga Girl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD