Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हरियाणा में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं: डॉ. अरविंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री बोले, मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश, बदमाशों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी सरकार

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rohtak Vita Plant, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 14:08 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है और मुख्यमंत्री नायब सैनी साफ कर चुके हैं कि या तो बदमाश हरियाणा छोड़ दें या फिर सरकार उन्हें नहीं छोड़ेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बयान को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं और सरकार का भी हिस्सा रहे हैं। अगर उन्हें यह पता है कि यह अधिकारी बदमाशों के साथ मिलीभगत किए हुए हैं तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई करवाएं, क्योंकि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज रोहतक पहुंचे और उन्होंने पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवंती के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक जताया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है।

 कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और आए दिन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है गुरुग्राम और सोनीपत में पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई अपराध पर शिकंजा कसने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदमाशों के लिए कोई भी जगह नहीं है और मुख्यमंत्री ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को फ्री हैंड कर रखा है, सीएम ने साफ-साफ संदेश दिया है कि बदमाश हरियाणा छोड़ दें, अन्यथा सरकार नहीं छोड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग नए तरीके से काम करने में लगा हुआ है। फरवरी से पर्यटन स्थलों पर शुरू की गई ऑनलाइन बुकिंग से सैलानियों की संख्या भी बढ़ रही है और आगे भी नए-नए बदलाव किए जाएंगे ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि अब वीटा व हैफेड मिलकर काम करेंगे और वीटा के बूथों पर हैफेड का भी सामान जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rohtak Vita Plant , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD