Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

सांसद राधामोहन सिंह ने मोतिहारी में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य का किया शुभारंभ

Radha Mohan Singh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोतिहारी (बिहार) , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 12:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी आई है। उत्तर बिहार के मोतिहारी में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 2026 तक मोतिहारी के हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचेगी। केंद्र सरकार आम जन जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से पूरे देश में गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम कर रही है। 

मोतिहारी में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत गैस पाइपलाइन बिछाने का शुभारंभ बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस को घर-घर पहुंचाने के लिए गैस पाइपलाइन बिछाने का काम आज मोतिहारी शहर में शुरू हो रहा है। एक साल पहले कनेक्शन देने का कार्य शुरू हुआ था, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। साल 2026 तक मोतिहारी में हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति होगी। 

उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से मिलने वाली गैस सस्ती होगी। मोतिहारी उत्तर बिहार का पहला शहर होगा जहां सबसे पहले पाइपलाइन द्वारा गैस की आपूर्ति शुरू होगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2030 तक गैस के शेयर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है। य

ह परियोजना प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर नेट जीरो उत्सर्जन की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।प्राकृतिक गैस पर्यावरण अनुकूल ईंधन है जो वायु प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह गैस घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक ईंधन खर्च को भी कम करेगी क्योंकि यह एलपीजी से सस्ती है। प्राकृतिक गैस एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014 तक देश में सिर्फ 15,340 किलोमीटर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछी थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 10 वर्षों में बढ़कर लगभग 25,000 किलोमीटर हो गई है। 10 हजार से अधिक किलोमीटर पाइपलाइन अभी निर्माणाधीन भी है।कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के प्रादेशिक प्रबंधक (गैस) बिहार- 2 विवेक प्रताप सिंह विसेन, मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार, उपमहापौर लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Radha Mohan Singh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD