Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जगदीप धनखड़ ने शेरवुड कॉलेज के कार्यक्रम में छात्रों से आग्रह किया: 'स्वार्थी नहीं, सामाजिक लक्ष्य निर्धारित करें'

जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के नैनीताल में शेरवुड महाविद्यालय के 156वें संस्थापक समारोह को संबोधित किया

Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Sherwood College, 156th Founders, Sherwood College Nainital, Nainital, Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैनीताल (उत्तराखंड) , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 16:43 IST

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “संकीर्ण लक्ष्य निर्धारित न करें। आत्म-केंद्रित लक्ष्य न रखें। समाज के लिए, मानवता के लिए, राष्ट्र के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें। अगर आप लगभग एक हजार वर्ष पहले की घटनाओं पर विचार करें, तो सोचें हम आज किसे याद कर रहे हैं? केवल उन्हें, जिन्होंने समाज को कुछ दिया, जिन्होंने समाज के लिए काम किया, जो समाज के लिए जिये और जिन्होंने समाज के लिए अपना जीवन उत्सर्ग किया।”

आज उत्तराखंड के नैनीताल में शेरवुड महाविद्यालय के 156वें ​​स्थापना दिवस समारोह में छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा, "आपको एक भावना को आत्मसात करना होगा कि राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि है। हमें बिना किसी शर्त के राष्ट्रवाद को अपनाना होगा, क्योंकि 5,000 वर्ष की सभ्यता वाले एक अद्वितीय राष्ट्र भारत को कम से कम इसी की आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, इसकी सुलभता और वहनीयता किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए हासिल करने के लिए मूलभूत है... शिक्षा ईश्वर का उपहार है। अगर आपको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है, तो आप भाग्यशाली हैं। अगर आपको 1.4 बिलियन के देश में इस तरह की शिक्षा प्राप्त होती है, तो आप सही मायनों में विशेषाधिकार प्राप्त हैं। 

शिक्षा सबको समान बनाती  है। कानूनी तौर पर समानता केवल शिक्षा के माध्यम से ही अधिकतम और सर्वोत्तम रूप से प्रदान की जा सकती है। शिक्षा असमानताओं, अन्याय पर अत्यधिक कठोर प्रहार करती है और आपको अपने पूरे जीवन में यही करना है।”

श्री धनखड़ ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, "अभिभावकता-समस्त मानवता के लिए सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए कृपया अपने बच्चों पर दबाव न डालें। यह तय न करें कि उनके जीवन का उद्देश्य क्या है। अगर वे सभी धन की खोज में, सत्ता की तलाश में लग जाएंगे, तो हमारे वैज्ञानिक कैसे पैदा होंगे? हमारे पास खगोलशास्त्री कहां होंगे? हमारे पास ऐसे लोग कहां होंगे जो पूरे विश्व के लिए नियति निर्धारित करते हैं?"

आदर्श वाक्य के महत्व पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, “आदर्श वाक्य दीवारों पर टांगने के लिए नहीं होते। इसे जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। ऐसा होने पर आदर्श वाक्य देखें। सिर्फ दूसरे से प्रतिद्वंद्विता न करें। दूसरे ने जो किया है, उससे ईर्ष्या न करें। 

आपको अपने लिए उच्च स्तर प्राप्त करते रहना चाहिए। इस प्रक्रिया में जितना अधिक आप किसी का हाथ थामेंगे, जितना ज़्यादा आप किसी की मदद करेंगे, यहां तक कि अपने से आगे बढ़ेंगे, वह आपका योगदान होगा। ऐसे कई लोग हैं जो खेल, विज्ञान, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में बहुत महान बन गए हैं, लेकिन वे किसी और को श्रेय देंगे जो शायद उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया हो।”

हाल की यात्रा और विकसित भारत के लक्ष्य की चर्चा करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा, “इस सदी में हमारा लक्ष्य लोगों को केवल साक्षर करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सक्षम करना भी है। भारत में साक्षरता का बहुत पहले से महत्व था। भारत आज केवल संभावनाओं वाला राष्ट्र नहीं रहा।

जैसे आपके संकाय सदस्यों के आपकी प्राथमिक सहायता करने के दृष्टिकोण से आपकी क्षमता का उपयोग बड़े लाभ के लिए किया जाता है, वैसे ही, भारत अब केवल संभावनाओं वाला राष्ट्र नहीं रहा। इस राष्ट्र की क्षमता का दिन-प्रतिदिन उपयोग किया जा रहा है। 

यह एक उभरता हुआ राष्ट्र है। इसकी उन्नति निरंतर है। यह उन्नति क्रमिक है और अगर मैं पिछले दशक की बात करूं, तो वैश्विक मानकों पर  भारत का आर्थिक उत्थान तेजी से हुआ है। देश के बुनियादी ढांचे का विकास अभूतपूर्व रहा है। बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में हम सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

भारत के लिए पिछला दशक विकास का दशक रहा है, वैश्विक व्यवस्था में एक नया स्थान पाने का दशक रहा है। और इसलिए आपको इसे अभी और आगे ले जाना है - क्योंकि एक विकसित राष्ट्र का दर्जा ही हमारा गंतव्य है।” संस्थान के पूर्व छात्रों की विरासत पर प्रकाश डालते हुए, श्री धनखड़ ने रेखांकित किया, “आप एक ऐसे स्थान पर हैं, जो किंवदंतियों में शामिल रही है। 

मेजर सोम नाथ शर्मा - इस देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान, भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता थे, जो आपके पूर्व छात्र थे। उन्होंने यहां अध्ययन किया। 1971 की जीत के वास्तुकार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ इतिहास के एक ऐसे पन्ने के रूप में दर्ज हो गए हैं जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। 

उन्होंने इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर देश को जीत दिलाई। आप उस क्षेत्र में रहते हैं - कभी न भूलें। यदि मैं अन्य क्षेत्रों की बात करूं, तो कई क्षेत्र हैं। मैं अधिक विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं निश्चित रूप से अमिताभ बच्चन का उल्लेख करूंगा, क्योंकि उनकी जीवनसाथी राज्यसभा की एक बहुत ही प्रतिष्ठित सदस्य हैं - जया बच्चन। 

अमिताभ बच्चन हमेशा आपको याद दिलाते हैं - काम ही पूजा है। काम करने की कोई उम्र नहीं होती - आपको योगदान देते रहना चाहिए"। उन्होंने कहा, "उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियां आपकी विरासत हैं और विरासत मायने रखती है। उनकी उपलब्धियां आपकी नींव हैं, लेकिन इससे भी बढ़कर कुछ है। 

उनकी विरासत अब आपकी ज़िम्मेदारी है, आपको नए मानक बनाने होंगे।" युवाओं को बदलाव के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “विश्व भारत की ओर सिर्फ उसके उत्थान के लिए नहीं देख रहा है, न ही उसके वैज्ञानिक विकास के लिए, न ही सिर्फ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए; यह भारत को उसके उल्लेखनीय जनसांख्यिकीय लाभांश के कारण भी देख रहा है। 

हमारे युवाओं की औसत आयु-हमारा युवा जनसांख्यिकीय लाभांश-28 है। हम चीन और अमेरिका से 10 वर्ष छोटे हैं, और जब हम संरचना को देखते हैं, तो हमारी 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम है। बच्चों, दुनिया हमारे लिए बहुत तेजी से बदल रही है... लेकिन यह बदलाव हम पर हावी न हो; हमें वह बदलाव लाना होगा जिसकी हमें आवश्यकता है, हमें उस बदलाव की रूपरेखा बनानी पड़ेगी जो हम चाहते हैं, और भारत ऐसा बदलाव चाहता है जो पूरे विश्व के लिए अच्छा हो। 

इसीलिए हमारे पास वसुधैव कुटुम्बकम है। जी-20 में हमने समस्त विश्व को - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य- का आदर्श वाक्य दिया था। उन्होंने कहा, "भारत में आज सबसे अधिक स्मार्टफोन, डिजिटल पैठ और कनेक्टिविटी है, जो विश्व में अद्वितीय है। आपने अक्सर सुना होगा- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग और इस तरह की अन्य चीज़ें। 

ये आपके जीवन में स्कूल, कार्यस्थल और घरों में शामिल हो चुके हैं। आपको बदलना होगा और खुद को ढालना होगा जिससे कि आप एक ऐसे देश, भारत के योग्य नागरिक बन सकें, जहां विश्व की आबादी का छठा हिस्सा निवास करता है।"

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Sherwood College , 156th Founders , Sherwood College Nainital , Nainital , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD