Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

न रेसलिंग और न फिल्में, मेरा असली जुनून मेरी पत्नी : जॉन सीना

Hollywood, Los Angeles, Actor, John Cena
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजिल्स , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 17:44 IST

डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार से अभिनेता बने जॉन सीना ने कहा है कि न तो रेसलिंग और न ही फिल्मों में काम करना उनका असली जुनून है। उनका असली जुनून तो उनकी पत्नी शे शरियात्जादेह हैं। जॉन सीना ने बताया है कि वह इस साल दिसंबर में रेसलिंग से रिटायर हो रहे हैं। 

भले ही वह रेसलिंग और फिल्मों में काम करते रहे हैं, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनकी पत्नी शे शरियात्जादेह हैं। जॉन सीना ने एक इंटरव्यू में कहा, "मेरा सबसे बड़ा जुनून मेरी पत्नी है। वह मेरी जिंदगी में सबसे ऊपर हैं। उसके बाद मेरी सेहत आती है, ताकि मैं अपनी पत्नी के लिए सबसे अच्छा पति बन सकूं।"

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन सीना ने कहा है कि बेशक वह रेसलिंग से रिटायर होने वाले हैं, लेकिन वह हमेशा किसी ना किसी रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, "यह डब्ल्यूडब्ल्यूई में मेरा आखिरी साल है। 

मैं इस साल रिटायर हो रहा हूं। अभी लगभग आधा साल बचा है, लेकिन मैं हमेशा डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्रतिनिधि बना रहूंगा।" 48 साल के जॉन सीना हॉलीवुड करियर में ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि किसी भी तरह का किरदार पाना कितना मुश्किल होता है। 

आज मैंने एक वीडियो क्लिप देखी, जो मेरी पहली एक्टिंग की क्लिप में से एक थी, जहां मैं बस पीछे खड़ा एक छोटा-सा किरदार निभा रहा हूं। यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया। मुझे उस किरदार को निभाने पर कोई शर्म नहीं है, क्योंकि इससे मुझे स्क्रीन पर आने और एक्टिंग की दुनिया के बारे में थोड़ा बहुत सीखने का मौका मिला।"

जॉन सीना ने कहा, "उस पुराने वीडियो को देखकर मुझे एहसास हुआ कि मैं करियर में कितना दूर आ गया हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि जो लोग मुझ पर भरोसा करते हैं और मुझे मौका देते हैं, मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की 'हेड ऑफ स्टेट' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 

Tags: Hollywood , Los Angeles , Actor , John Cena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD