Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईडीएफ का दावा, इजरायल पर हमला करने को तैयार ईरानी मिसाइल लॉन्चर हमने किए तबाह

Trending Topics, Iran Israel Conflict, Iran Israel War, Iran Israel Dispute, Iran Israel War Latest News, Iran Israel War News, Iran Israel News, Operation Sindhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेल अवीव , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 16:52 IST

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मंगलवार को बताया कि इजरायली वायु सेना ने ईरान में मिसाइल लॉन्चर्स पर हमला किया, जो इजरायल पर हमला करने को तैयार थे। आईडीएफ ने कहा, "एयर फोर्स के एयक्राफ्ट ने बीते कुछ घंटों में पश्चिमी ईरान में हमला किया, जिसमें इजरायली क्षेत्र की ओर लॉन्च किए जाने के लिए तैयार मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए गए।"

आईडीएफ के अनुसार ईरान से लॉन्च की गईं मिसाइल्स का पता लगने के बाद देश के कई इलाकों को अलर्ट मोड पर रखा गया था।ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल ने बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट परिसर पर हमला किया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 

कई अन्य घायल हो गए। इस हमले के बाद इमारत, मलबे में तब्दील हो गई। मैगन डेविड एडोम के इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स ने चार लोगों के मौत की पुष्टि की है। विस्फोट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और केयर सेंटर्स में ले जाया गया है। 

हालांकि, घायलों की कोई आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।आईडीएफ ने उल्लेख किया है कि उसने ईरान से इजरायल के क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइल्स की पहचान की है। डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए काम कर रहा है। इजरायली नागरिकों को सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए, आईडीएफ ने कहा, "आपको अलर्ट मिलने पर प्रोटेक्टेड एरिया में जाना चाहिए, और अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए। 

प्रोटेक्टेड एरिया से बाहर निकलना सिर्फ स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही संभव होगा।  आपको होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के अनुसार कार्य करना होगा।" ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष अब अपने 12वें दिन में है। इजरायल ने ईरानी मिलिट्री और न्यूक्लियर एसेट्स को निशाना बनाकर 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' शुरू किया। 

जवाबी कार्रवाई में, ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल्स दागी हैं। अनुमानों के अनुसार, ईरान में लगभग 400 और इजरायल में लगभग 24 लोग मारे गए हैं। अमेरिका ने ईरान की प्रमुख न्यूक्लियर फैसिलिटी फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला किया, जिसके बाद संघर्ष और बढ़ गया।

 

Tags: Trending Topics , Iran Israel Conflict , Iran Israel War , Iran Israel Dispute , Iran Israel War Latest News , Iran Israel War News , Iran Israel News , Operation Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD