Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

द्रौपदी मुर्मु को विंग्स टू आवर होप्स और 'आशाओं की उड़ान' नामक दोनों पुस्तकों के दूसरे खंड की प्रथम प्रतियां भेंट की गईं

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव और डॉ एल मुरुगन की उपस्थिति में पुस्तकों का विमोचन किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Ashwini Vaishnaw, Dr Loganathan Murugan, Dr L Murugan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 15:19 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ मिलकर आज (23 जून, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को ‘विंग्स टू अवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ नामक दोनों पुस्तकों के दूसरे खंड की प्रथम प्रतियां भेंट कीं। 

इस अवसर पर प्रकाशन विभाग निदेशालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रकाशन विभाग निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘विंग्स टू आवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ के दूसरे खंड में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए चुनिंदा भाषणों का संग्रह है। 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इन पुस्तकों का औपचारिक विमोचन किया। 

पुस्तक के दूसरे खंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 51 चयनित भाषण शामिल हैं, जिन्हें 11 हिस्सों: राष्ट्र के नाम संबोधन, शिक्षा के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा, कर्मयोगियों को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा, सशस्त्र बल - हमारा राष्ट्रीय गौरव, नागरिक सशक्तीकरण में शासन की भूमिका, उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता, वैश्विक संबंधों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, हमारी सांस्कृतिक विरासत का जश्न, कृषि में नवाचार: भारत के विकास को गति, स्वयं और प्रकृति का एकीकरण, और महिला सशक्तीकरण: बाधाओं से मुक्ति में वर्गीकृत किया गया है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Ashwini Vaishnaw , Dr Loganathan Murugan , Dr L Murugan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD