Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट: तीसरे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया ने 90 रन पर गंवाए 2 विकेट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, KL Rahul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लीड्स , 22 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 16:00 IST

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया। खेल खत्म होने के समय भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे। केएल राहुल 47 और कप्तान शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद हैं। भारत की कुल बढ़त 96 रनों की हो गई है। 

भारत की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वह सिर्फ 4 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दे बैठे। अपना डेब्यू मैच खेल रहे और पहली पारी में खाता नहीं खोल सके साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट हुए। 

48 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया।तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय केएल राहुल 75 गेंद पर 7 चौके की मदद से 47 और शुभमन गिल 10 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है।

चौथे दिन भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरेगी तो केएल राहुल और कप्तान गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम इंडिया पहली पारी के शतकवीर ऋषभ पंत और लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर से भी बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी। 

दूसरी पारी में भी बेहतर बल्लेबाजी से भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड को चौथी पारी में दबाव में ला सकते हैं। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 465 पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन बनाए। हैरी ब्रूक दुर्भाग्यशाली रहे और 99 रन पर आउट हो गए। 

बेन डकेट ने 62, जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में भारत से 6 रन से पिछड़ी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे।भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर स्टार बनकर उभरे। बुमराह ने 24.4 ओवर में 5 मेडन ओवर फेंके और 83 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , KL Rahul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD