Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में पटियालावासियों ने दिखाया अद्वितीय उत्साह

लोगों के निरोगी जीवन हेतु सी.एम. दी योगशाला निभा रही है अहम भूमिका : कुंदन गोगिया

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:13 IST

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही “सी.एम. दी योगशाला” योजना के अंतर्गत आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ज़िला स्तर पर थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला में जोश और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव की अगुवाई में सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक हज़ारों की संख्या में पटियालावासियों ने भाग लेकर योग का संदेश दिया।

 कार्यक्रम में सी.एम. दी योगशाला के नियमित प्रतिभागी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र, खिलाड़ी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान योग प्रशिक्षकों और आयुष विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा प्राचीन योगासन, प्राणायाम, मंत्रोच्चारण आदि का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों की टीम ने संगीतात्मक योग के करतब प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में 5000 से अधिक लोगों की भागीदारी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए योग के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया।

पटियाला नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना है कि पंजाब देश का सबसे स्वस्थ राज्य बने, और सी.एम. दी योगशाला योजना इसी दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाती है और 'रंगला पंजाब' के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि आज के तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवन में बिना दवाइयों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग को अपनाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि योग केवल योग दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे रोज़मर्रा की आदत बनाना चाहिए।इस अवसर पर चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, एडीसी ईशा सिंगल, काउंसलर जसबीर गांधी, काउंसलर दविंदर कौर, ज़िला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कौशल, डॉ. राजीव जिंदल, डॉ. अनु शारदा, डॉ. योगेश भाटिया, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. रजनीश, डॉ. मनीषा सिंघला, उपवैद्य मोहित ऋषि, सचिन, योगशाला ज़िला समन्वयक रजिंदर सिंह, डॉ. कमलजीत कौर, डॉ. राजनीत कौर, ताइक्वांडो कोच सतविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

सी.एम. दी योगशाला के ज़िला समन्वयक रजिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान में पटियाला ज़िले में योजना के तहत कुल 332 योग कक्षाएं चल रही हैं, जिनमें 222 शहरी और 110 ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 7669400500 या वेबसाइट cmdiyogshala.punjab.gov.in के माध्यम से हज़ारों लोग नि:शुल्क योग कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज़िले के सभी ब्लॉकों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD