Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रहा कई मायनों में खास

कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की अनेक घोषणाएं

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha, Arti Singh Rao, Naveen Jindal, Baba Ramdev, Bandaru Dattatreya, Haryana Governor, 11th International Yoga Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 16:33 IST

हरियाणा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया और आज का दिन कई मायनों में खास रहा। जहां एक ओर गीता की स्थली कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग करके विश्व को संदेश दिया तो वहीं 22 जिलों और 121 खंडों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 20 लाख से अधिक लोगों ने योग करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, सांसद श्री नवीन जिंदल और आयुर्वेदाचार्य श्री बालकृष्ण सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशेष रूप से योग गुरु स्वामी रामदेव ने सभी लोगों को योग करवाया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योग लेखक प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। इसके तहत हर वर्ष ऐसे उत्कृष्ट लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। अभी तक प्रदेशभर में 883 योग एवं व्यायामशालाएं खोली जा चुकी हैं। 

उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए क्रेडिट आधारित प्रणाली को शुरू किया जाएगा। 

साथ ही, हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए एक समान योग पाठ्यक्रम शीघ्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इस वर्ष से ही आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता दी जाएगी। साथ ही, इन विषयों के चिकित्सकों का राजकीय पंजीकरण भी आरंभ किया जाएगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि योगासन को खेल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे। खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती शीघ्र शुरू की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से ही प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का 'योगा-ब्रेक' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहचान योग विद्या को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पुनः स्थापित किया

श्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्रीकृष्ण जी की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र की धरा से 11वें 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम पूरे विश्व को योगमय होता देख रहे हैं। इसका श्रेय हमारे संतों, ऋषियों और विशेष रूप से हमारे कर्मयोगी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। 

प्रधानमंत्री ने सदियों से भारत की पहचान रही इस योग विद्या को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पुनः स्थापित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने देश को बहुमूल्य सूत्र "खेलेगा भारत, तो खिलेगा भारत योग की डोज़, आधा घंटा रोज़" दिए हैं, जो आज जन-जन की प्रेरणा बन गए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पधारे योग गुरु स्वामी रामदेव का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव ने एक-एक व्यक्ति को प्राचीन पद्धति योग से जोड़ने का काम किया है, जिससे आज पूरी दुनिया में योग की एक अलग पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम "योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ" है। यह थीम इस बात को चरितार्थ करता है कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया गया, पूरा हरियाणा हुआ योगमय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 25 दिन पहले यानी 27 मई से ही योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों  का संचालन शुरू कर दिया था। पिछले 25 दिनों में प्रदेश के अंदर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, आमजन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लाखों लोग योग के साथ जुड़े और आज यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक महोत्सव के रूप में मनाया गया है। आज पूरा कुरुक्षेत्र, पूरा हरियाणा योगमय हो गया है।

योग केवल व्यायाम का रूप नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक संपूर्ण विज्ञान

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम का एक रूप नहीं, बल्कि स्वस्थ, खुशहाल एवं शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने का एक संपूर्ण विज्ञान है। यह जीवन जीने की कला है, इसीलिए कहा गया है 'हर रोज करें योग, जीवन भर रहें निरोग'। हम सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

योग जीवन, भक्ति, प्रकृति और संस्कृति का आधार है - स्वामी रामदेव

इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि योग जीवन, भक्ति, प्रकृति और संस्कृति का आधार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले ही उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पुरजोर पैरवी की थी। उन्हीं के प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' घोषित किया गया। 

उस समय 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और आज 200 से भी अधिक देश योगमय हो रहे हैं और योग सनातन पद्धति लोगों की जीवन पद्धति बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है विरासत के साथ विकास हो, संस्कृति के साथ समृद्धि हो और योग धर्म के साथ राष्ट्र धर्म हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेक नए प्रकल्प शुरू किए हैं। पिछले कई दिनों से योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और लाखों लोगों को योग से जोड़ने का काम किया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पतंजलि योगपीठ की योग गुरु स्वामी रामदेव के जीवन परिचय और योग यात्रा पर आधारित 3 पुस्तिकाओं तथा हरियाणा योग आयोग द्वारा तैयार योग प्रोटोकॉल पुस्तिका का भी विमोचन किया।  इसके अलावा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का संदेश भी वीडियो के माध्यम से सुनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल और आयुष विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Arti Singh Rao , Naveen Jindal , Baba Ramdev , Bandaru Dattatreya , Haryana Governor , 11th International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD