Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बढ़ाता है योग : अनुराग रस्तोगी

कहा - अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को बनाएं जीवन का हिस्सा

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, 11th International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 16:32 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि एक समग्र अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन को बढ़ावा देता है। श्री रस्तोगी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय द्वारा हरियाणा निवास में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। मुख्य सचिव ने कहा कि अगर हम में से हर कोई हर दिन योग और टहलने के लिए थोड़ा सा भी समय निकालता है, तो इससे हमारी फिटनेस, फोकस और ऊर्जा के स्तर में काफी सुधार होगा। 

इससे व्यक्तिगत सेहत और पेशेवर दक्षता दोनों में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को मजबूत करता है बल्कि मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और लचीलापन भी पैदा करता है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अनुराग रस्तोगी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन करने में प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयास की सराहना की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों से योग को  दैनिक अभ्यास के रूप में अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्हें अपने कार्यस्थल और समुदायों के दूसरे लोगों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की अगुवाई में एक निर्देशित सत्र की भी आयोजन किया गया। 

इसमें  योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के लाभों के बारे में बताते हुए जानकारी  कि वे किस तरह से शारीरिक शक्ति, लचीलेपन और आंतरिक शांति में योगदान करते हैं। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संबोधन को भी सुना।

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के.मकरंद पांडुरंग, कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव श्री आदित्य दहिया, निगरानी एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खंगवाल और सचिवालय स्थापना शाखा के विशेष सचिव श्री संवर्तक सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , 11th International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD