Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशा पीड़ितों के उपचार के लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट आस’ की शुरूआत की

नशे की बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों तक पहुंचना है उद्देश्य: डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 18:08 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार की 'युद्ध नशों के विरुद्ध ' मुहिम के तहत आज फाजिल्का जिले में ‘प्रोजेक्ट आस’ की शुरुआत की गई। यह पहल जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से नशा पीड़ितों को इलाज के लिए प्रेरित करके उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक लाने के उद्देश्य से की गई है। 

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस आयोजन में संत बाबा प्रेम सिंह जी और संत बाबा सोहन सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नशा पीड़ितों तक पहुंचकर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस एक ओर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर यह कार्यक्रम नशा छोड़ना चाहने वाले लोगों को डर और भ्रम से मुक्त कर इलाज के लिए प्रेरित करेगा। 

यह कार्यक्रम उन नौजवानों और उनके माता-पिता के लिए आशा की किरण बनेगा जो किसी कारणवश इस दलदल में फंस चुके हैं और अब बाहर निकलना चाहते हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी, लेकिन जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, वह बिना किसी डर के आगे आए—पुलिस उसकी कोई पूछताछ नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इस आशा के साथ यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आज से सभी उपमंडलों में आउटरीच जागरूकता कैंप शेड्यूल अनुसार लगाए जाएंगे। संत बाबा सोहन सिंह ने पुलिस और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नशा एक इलाज योग्य समस्या है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से नाता तोड़ें और डॉक्टर की सलाह से इलाज करवा कर जीवन से जुड़ें। अपने प्रेरणात्मक शब्दों से उन्होंने लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. एरिक ने नशा पीड़ितों के इलाज की प्रणालियों के बारे में जानकारी दी। 

एसपी डी मुख्तियार राय और डीएसपी जतिंदर सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नशा विरोधी शपथ भी दिलवाई गई। एसएचओ अंग्रेज सिंह भी उपस्थित रहे।

42 लोगों ने मौके पर करवाया पंजीकरण

एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि आज के इस भव्य कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम से प्रेरित होकर 42 लोगों ने नशा छोड़ने की इच्छा जताई और स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास मौके पर पंजीकरण करवाया। 

इनमें से 38 का इलाज ओट  क्लीनिक में तथा 4 व्यक्तियों का इलाज नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार से आरंभ किया जाएगा।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD