Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

‘पति पत्नी और पंगा’ मेरी शादी की कहानी जैसी है : सोनाली बेंद्रे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonali Bendre
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 17:28 IST

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा : जोड़ियों की रियलिटी चेक’ में होस्ट के रूप में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस शो का चुनाव क्यों किया। शो में सोनाली बेंद्रे होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। उनका मानना है कि यह शो उनकी शादी की कहानी से मिलता-जुलता लगा। 

सोनाली ने कहा, “मैंने ‘पति पत्नी और पंगा’ को हां कहा क्योंकि यह मेरी शादी के पन्नों जैसा लगा, बस इसमें ज्यादा कैमरे हैं। मेरा मानना है कि सबसे खास कहानियां रोजमर्रा की जिंदगी में छिपी होती हैं।” उन्होंने बताया, “यह शो रिश्तों की उन छोटी-छोटी बातों का जश्न है, जो उन्हें खास बनाती हैं। 

एक-दूसरे को चुपके से देखना, रिमोट के लिए झगड़ा, छोटी-छोटी जीत, जो बहुत मायने रखती हैं। मैं इन जोड़ियों के साथ हंसने और उनके साथ प्यार के बारे में कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित हूं।” सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 में फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी की थी। 

दोनों की मुलाकात फिल्म ‘नाराज’ के सेट पर हुई थी। सोनाली ने साल 2005 में बेटे को जन्म दिया। शो की बात करें तो ‘पति पत्नी और पंगा’ में कई मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियां हिस्सा लेंगी, जिनमें हिना खान-रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गोर-मिलिंद चंदवानी और गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी शामिल हैं।

यह शो रिश्तों के मजेदार, भावनात्मक और हल्के-फुल्के पलों को दिखाएगा, जिसमें जोड़ियां मजेदार पलों को एंजॉय करने के साथ ही कई चुनौतियों का सामना भी करेंगी। शो का प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा। वहीं, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दे चुकी हैं। 

इस लिस्ट में आमिर खान के साथ ‘सरफरोश', ‘दिलजले’, ‘डुप्लीकेट’, ‘मेजर साब’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के साथ ही ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनमें शानदार अभिनय कर इंडस्ट्री में खास मुकाम पर हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonali Bendre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD