Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिम्पा ने गौतम नगर में गली निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

6 लाख रुपए की लागत से होगा गली का निर्माण कार्य

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 11:33 IST

पंजाब सरकार के निरंतर विकासात्मक प्रयासों के तहत विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला गौतम नगर की गली नंबर 6 में गली निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया। इस निर्माण कार्य पर लगभग 16 लाख रुपए की लागत आएगी।

विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए वचनबद्ध है। इसी दिशा में नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर की गलियों, सड़कों और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गली नंबर 6 के निर्माण से मोहल्ला गौतम नगर के लोगों को बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। 

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में उनके इलाके में अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायक जिम्पा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान मेयर सुरिंदर शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद मुखी राम, आज्ञापाल साहनी, ईशपुनीत साहनी, वरिंदर दत्त वैद, प्रो.  शाम सुंदर सूद, अरविंद पराशर, आशीष शर्मा, अशोक , सुमेश सोनी, विवेक सरीन, राजा के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD