Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

'इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होगी', जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Kananaskis, Canada, G7 Summit, G7 Outreach Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कनानास्किस (कनाडा) , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 16:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में मेजबान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित कई देशों के नेताओं ने मुलाकात की। 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- भारत और इटली दोस्ती की मजबूत डोर से एक-दूसरे से जुड़े हैं।

इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा!"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानास्किस पहुंचे, जहां उन्होंने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। यह जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भारत की 12वीं और पीएम मोदी की छठी भागीदारी है।

इससे पहले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की।'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, "दो प्रिय मित्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ शानदार बातचीत हुई। हम ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में अडिग हैं। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कल बनाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, करने के लिए समान रूप से दृढ़ हैं।

जी-7 शिखर सम्मेलन में नेताओं के बीच एकता को दर्शाते हुए, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्वीट किया, "जी-7 में ग्लोबल साउथ मौजूद है। यहां सिरिल रामफोसा और नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में हम एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।भारतीय प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा, "ईयू आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उपयोगी चर्चा हुई।"भारतीय प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से भी मुलाकात की।प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर कहा, "यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ अच्छी बातचीत हुई।जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिले।

 इस दौरान उन्होंने उनके साथ संक्षिप्त बातचीत की।प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के बीच की मित्रता सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए कार्नी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आना और यहां के लोगों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Kananaskis , Canada , G7 Summit , G7 Outreach Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD