Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

लालू यादव अहंकारी नेता, बिहार की जनता सबक सिखाएगी : अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बीकानेर , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 16:08 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो के साथ वायरल वीडियो पर सियासी बवाल जारी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को उनकी आलोचना की और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस कृत्य के लिए बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाने वाली है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की कई फोटो और वीडियो वायरल हुई थीं, जिसमें से एक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालू यादव को संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो भेंट की थी। उस दौरान लालू यादव कुर्सी पर बैठे थे और उनका पैर टेबल पर था। 

अंबेडकर की तस्वीर के सामने पैर रखने के बाद से सियासी बयानबाजी तेज है। प्रदेश की एनडीए सरकार उन पर हमलावर है और लालू यादव के इस कृत्य को बाबा साहेब का अपमान बता रही है। अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लालू प्रसाद यादव का 11 जून को जन्मदिन था। 

उस दिन कोई बाबा साहेब की मूर्ति उन्हें भेंट देने आता है, लेकिन वो अहंकार में यह भूल गए कि संविधान को लागू हुए 75 साल होने पर उनके सम्मान में लोग बाबा साहेब की मूर्ति भेंट दिए। दलितों और पिछड़ों के मसीहा बाबा साहेब का अपमान करते हैं और अहंकार की मुद्रा में बैठे हैं और तो और इस पर वो माफी भी नहीं मांग रहे हैं। 

इससे उनका दोहरा चरित्र नजर आता है, ऐसे अहंकारी नेता को बिहार की जनता सबक सिखाने वाली है।" जल संरक्षण का संदेश देते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "वंदे गंगा जल संरक्षण पखवाड़ा चल रहा है। यह कार्यक्रम जल संरक्षण के लिए जन जागृति फैलाने, जल का महत्व समझाने के लिए आयोजित किया गया है। 

जितने भी नागरिक आए हैं, उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया है। हम पानी बचाएंगे, पेड़ों की रक्षा करेंगे, जिससे पर्यावरण बचा रह सके। हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए।"

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD