Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वाल्मीकि समाज के धर्म गुरुओं ने 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में की बड़ी प्रैस कान्फ्रेंस

पिछली सरकारों ने दलित समाज को नजरंदाज किया, आप सरकार ने सम्मान दिया - मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Manwinder Singh Giaspura, Valmiki Teerath Mandir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 11:21 IST

आम आदमी पार्टी को लुधियाना उपचुनाव से पहले आज फिर बड़ी मजबूती हासिल हुई है। सोमवार को वाल्मीकि समाज के धर्म गुरुओं ने 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया। बाल्मीकि तीर्थ मंदिर के बाबा जसपाल नाथ जी ने लुधियाना में आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। इस मौके उनके साथ सुरिंदर कल्याण, जसवीर, रवि बाली, दारा टांक, अजय चौहान, कुशराज, बलविंदर काला, सेवक विजय शैरी, माता रानी जी, बाबा रामदास जी भी उपिस्थत थे। 

ग्यासपुरा ने समर्थन देने के लिए बाबा जसपाल नाथ जी का धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दलित समाज को नजरंदाज किया, जबकि आप सरकार ने उन्हें सम्मान दिया और सशक्त बनाया। ग्यासपुरा ने कहा कि मान सरकार ने श्री हरमंदिर साहिब की तरह श्री बाल्मीकि तीर्थ मंदिर के विकास के लिए करोड़ों रुपए के फंड जारी किए जिससे बाल्मीकि समाज के धर्मगुरु सरकार की तारीफ कर रहे हैं। आज भी इन्होंने अपनी इच्छा से लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार का समर्थन देने का फैसला किया।

आप विधायक ने किया और पिछली सरकारों ने हमेशा दलितों और दबे कुचले लोगों को अनदेखा किया। आप सरकार पहली सरकार है जिसने दलितों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई और आर्थिक तरक्की के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि लुधियाना हलके के भी लाल लकीर के अंदर जो परिवार रहते थे वे लंबे समय से जमीन का मालिकाना हक मांग रहे थे, लेकिन पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने उनकी नहीं सुनी। आप सरकार ने उनकी मांग मानते हुए मालिकाना हक दिया क्योंकि हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों और दलितों के जीवन-स्तर को ऊंचा उठाना है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जानबूझकर गरीबों के बच्चों को नहीं पढ़ने दिया। सैकड़ों सरकारी स्कूल नो टीचर स्कूल बन गए थे क्योंकि उनको पता था कि अगर गरीबों, दलितों के बच्चे पढ़ गए तो हमारे घरों के काम कौन करेगा! लेकिन आप सरकार ने इसपर गंभीरतापूर्वक काम किया। आज पूरे पंजाब में एक भी स्कूल ऐसा नहीं है जहां पर टीचर न हो।

इसके अलावा आप सरकार ने एडवोकेट जनरल कार्यालय में लीगल अधिकारियों की नियुक्ति में एससी भाईचारे के लिए रिजर्वेशन का प्रावधान किया। वहीं दलित भाईचारे के लोगों के 68 करोड़ का कर्ज माफ किया। मीडिया को संबोधित करते हुए बाबा जसपाल नाथ जी ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की तारीफ की और कहा कि उनका स्वभाव बहुत अच्छा है। वह गरीब लोगों के लिए काम करते हैं। इसलिए हम उनका समर्थन करने यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों ही अमृतसर में हमारे मंदिर श्री बाल्मीकि तीर्थ स्थान से संबंधित 35 करोड़ रुपए की लागत वाले आठ प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। इससे दलित समाज के सभी लोगों के मन में आप सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।मुझे बहुत खुशी हुई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान मान ने कहा कि मैं हरमंदिर साहिब कॉरिडोर की तरह ही बाल्मीकि मंदिर का भी सौंदर्यीकरण करना चाहता हूं। 

बाबा जसपाल नाथ ने लुधियाना के सभी दलित भाईचारे से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी ही दलितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भला कर सकती है, इसलिए बिना किसी संशय के आप उम्मीदवार को वोट करें।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Manwinder Singh Giaspura , Valmiki Teerath Mandir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD