Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, नायब सिंह सैनी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

रेवाड़ी में पानी की आपूर्ति के लिए भगवानपुर में अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए 50 करोड़ 58 लाख रुपये की घोषणा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Arti Singh Rao, Dr Arvind Kumar Sharma,Rao Inderjit Singh, Rewari
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रेवाड़ी , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 17:42 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ीवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए घोषणाओं का पिटारा खोला। उन्होंने रेवाड़ी की पानी की आपूर्ति के लिए भगवानपुर में 9 एकड़ 7 कनाल भूमि में अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए 50 करोड़ 58 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, गांव डूंगरवास में पीने के पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन और नई पाइन लाइन बिछाने के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये की घोषणा की। 

साथ ही, गांव गोकुलपुर में वॉटर वर्क्स के निर्माण और नई पाइप लाइन बिछाने के लिए 5 करोड़ 6 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी में आयोजित धन्यवाद रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी में 288 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 193 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 94 करोड़ 37 लाख रुपये लागत की 7 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि रेवाड़ी में भूमि उपलब्ध होने पर एक बड़ी लाइब्रेरी बनाई जाएगी। साथ ही, रेवाड़ी में मार्केट कमेटी के भवन के लिए भी 4 करोड़ 39 लाख रुपये की घोषणा की। 

इसके अलावा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की पांच सड़कों के नवीनीकरण के लिए मुख्यमंंत्री ने 4 करोड़ 20 लाख रुपये की घोषणा की। इसी विभाग की 37.32 किलोमीटर की 18 सड़कों को संबंधित एजेंसी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा, रेवाड़ी में 18.48 किलोमीटर की 12 अन्य सड़कों की स्पेशल रिपेयर के लिए 3 करोड़ 36 लाख रुपये, 37.59 किलोमीटर की 25 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 26 करोड़ 84 लाख रुपये की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा में पीडबल्यूडी की 90.99 किलोमीटर की 51 सड़कों की संबंधित एजेंसी के माध्यम से मरम्मत करवाई जाएगी। रेवाड़ी में 10.95 किलोमीटर की पांच सड़कों का निर्माण कार्य जल्द आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा, रेवाड़ी शहर में सीवरेज की नई लाइन बिछाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कर्नल राम सिंह चौक के पास फ्लाई ओवर की फिजिबिलिटी चेक करवाकर इसका निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा, भूमि उपलब्ध होने पर जिला नागरिक अस्पताल से ट्रामा सेंटर को नई जगह शिफ्ट किया जाएगा। धारूहेड़ा के अर्बन हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर पीएचसी बनाया जाएगा। 

नगर परिषद रेवाड़ी के नए भवन कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक काकोडिया के भवन का निर्माण भूमि की उपलब्धता होने पर किया जाएगा। रेवाड़ी में जमीन उपलब्ध होने पर उपमंडल कृषि अधिकारी के कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय बॉयज के भवन का भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैसानी बैराज में जो फैक्ट्रियों का दूषित पानी आता है, उसके समाधान के लिए सरकार ने एक व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत, इस क्षेत्र में एसटीपी लगाए जाएंगे और पानी को शुद्ध करके बैराज में छोड़ा जाएगा और उस पानी को कृषि के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी विधानसभा के गांवों के विकास कार्यों को लेकर अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

हरियाणा की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर लगाई मुहर

रेवाड़ी को वीरों और सैनिकों की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ के जवान सरहदों पर देश की रक्षा कर रहे हैं, ताकि हम सब अपने घरों में सुरक्षित रह सकें। उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने कुछ महीने पहले ही डबल इंजन की सरकार तो बनाई ही, साथ ही उसमें ट्रिपल इंजन जोड़ने का काम किया। 

अब प्रदेश में तीन गुना ज्यादा गति से काम हो रहे हैं। हरियाणा की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर मुहर लगाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाण सरकार किसी एक जाति, एक वर्ग या एक परिवार की नहीं, बल्कि हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों की सरकार है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर हरयाणवी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक सरकार ने रेवाडी विधानसभा क्षेत्र में 1,916 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं। 

पिछले 10 वर्षों में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए हमने कुल 69 घोषणाएं की हैं। इनमें से 61 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 4 पर काम जारी है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि रेवाड़ी का विकास अब दोगुणी नहीं, बल्कि तिगुणी रफ्तार से होगा। पिछले 10 वर्षों में रेवाड़ी जिले के लिए कुल 305 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 167 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 18 पर काम जारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेवाड़ी से विशेष लगाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इस इलाके से विशेष लगाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले 15 सितम्बर, 2013 को इसी वीर भूमि पर भूतपूर्व सैनिकों की रैली को सम्बोधित किया था। इसी के साथ उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। 

उस रैली में उन्होंने 'वन रैंक वन पैंशन' का वायदा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हमने एक ऐसे भारत का उदय देखा है, जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है। 

वर्ष 2014 से पहले देश में आतंकवाद को लेकर भय का वातावरण था, परंतु प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व पर आतंकवाद पर गहरी चोट की गई और जब जब भी पाकिस्तान ने हमारी भूमि के ऊपर आ कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का काम किया, हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमी पर जाकर उसे जवाब देने का काम किया।

हरियाणा में सुशासन से सेवा का मॉडल, भ्रष्टाचार पर लगी लगाम

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने जो कहा है, वो करेंगे। हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व तीनों स्पष्ट हैं। सरकार ने अपने संकल्प-पत्र में रेवाड़ी के लिए भी 2 संकल्प लिये हैं कि हम यहां पर देश की सबसे बड़ी सरसों तेल सहकारी मिल और एक सैन्य संग्रहालय स्थापित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में सुशासन से सेवा का खास मॉडल तैयार किया है। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे हरियाणा का संतुलित विकास हो। इसी संकल्प को लेकर हरियाणा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी को बनाना है अगला विकास केंद्र - राव इंद्रजीत सिंह

धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में रेवाड़ी जिला रोजगार सृजन के क्षेत्र में गुरुग्राम की तर्ज पर एक सशक्त और अग्रणी केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव, जो एक समय छोटी नगरपालिका थी, आज हरियाणा का आर्थिक केंद्र बन गया है। 

रेवाड़ी को भी गुरुग्राम की तर्ज पर औद्योगिक और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में विकसित किया जाए ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और प्रगति के अवसर मिल सकें। रेवाड़ी अगला प्रमुख विकास केंद्र बन सकता है, बशर्ते यहाँ सही और समयबद्ध निवेश तथा योजनाएं लागू की जाएं। 

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी क्षेत्र ने हरियाणा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई है। जनता को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि पिछले दस वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं, वे भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ेंगे।

जलभराव और गंदे पानी की समस्या का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैसानी बैराज में राजस्थान सीमा से आ रहे औद्योगिक अपशिष्ट जल के कारण स्थानीय पर्यावरण और भूजल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इस गंदे पानी की निकासी और शुद्धिकरण के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाए।

 इसके अतिरिक्त, उन्होंने रेवाड़ी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तक निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि आने वाले वर्षों में किसी भी प्रकार की आवागमन संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों में हरियाणा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। 

सरकार द्वारा डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में किए गए कार्य, पूरे देश में मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि रेवाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों की प्राथमिकता पर विकास कार्यों में गति लाई जाए।

'संकल्प से सिद्धि' के 11 साल: हर वर्ग का उत्थान – डॉ. अरविंद शर्मा

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की 36 बिरादरी के सच्चे प्रतिनिधि हैं, जो बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने क्षेत्र की देशभक्ति, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी को याद करते हुए कहा कि यह क्षेत्र हमेशा देश की सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने आज 288 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। डॉ. अरविंद शर्मा ने  "संकल्प से सिद्धि" के 11 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि "संकल्प से सिद्धि" के पथ पर चलते हुए केंद्र और हरियाणा सरकार ने विकास के ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे किसान, खेतिहर मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, कर्मचारी, व्यापारी, हर वर्ग का उत्थान हुआ है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनीं और उन पर प्रभावी अमल हुआ है। महिलाओं, बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों और खिलाड़ियों के लिए भी विशेष योजनाएं बनाई गईं।यह समावेशी विकास ही सरकार की सबसे बड़ी विशेषता है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत को साकार करती है।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर महिलाओं के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जन-सेवी, ईमानदार और पारदर्शी शासन की मिसाल बन चुकी - विधायक लक्ष्मण यादव

रेवाड़ी से विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री न केवल अहीरवाल, बल्कि समस्त हरियाणा प्रदेश के लिए 24 घंटे जन सेवा में समर्पित रहते हैं। रेवाड़ी की वीर भूमि का चप्पा-चप्पा आज "अतिथि देवो भव" की भावना से मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उनमें से प्रमुख था 26,000 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देन, जो उन्होंने पूरा किया। आज हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जहां सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की गई है। ये सब निर्णय किसानों, युवाओं और गरीबों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम हैं।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, नई सड़कों, बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज और ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए अभूतपूर्व बजट दिया गया है, जिससे गाँव और शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार एक जन-सेवी, ईमानदार और पारदर्शी शासन की मिसाल बन चुकी है। श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र भी रखा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ,  कोसली विधायक श्री अनिल यादव, बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार, नारनौल से श्री ओपी यादव, पटौदी से विधायक श्रीमती बिमला चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Arti Singh Rao , Dr Arvind Kumar Sharma , Rao Inderjit Singh , Rewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD