Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पुणे में पुल ढहने से चार लोग डूबे, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी

Hadsa, Pune, Kundamala, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 17:06 IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को इंद्रायणी नदी पर एक पुराना पुल ढह जाने से उफनती नदी में गिरने से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अब भी लापता हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं और कई लोग घायल हैं। लापता लोगों की तलाशी के लिए विशेष टीम अभियान चला रही है। अब तक 39 लोगों को बचाया गया है। पुणे के मावल तालुका में कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के अचानक ढहने से बड़ी संख्या में लोग पानी में गिर गए और उफनती नदी में बह गए।

घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पुल के कुछ हिस्से टूटकर नदी में गिरते दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न एजेंसियां लापता लोगों का पता लगाने में लगी हुई हैं। बचाव अभियान के दौरान ढही संरचना के कुछ हिस्सों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया है।एक बचावकर्मी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पुल उस समय ढह गया जब लोग इसे पार कर रहे थे। बचाव अभियान अब भी जारी है।

हादसे में घायल अमोल घुले के रिश्तेदार विकास निकम ने बताया, "वह अस्पताल जा रहा था, लेकिन जब वह पुल पार कर रहा था, तो पुल ढह गया। पुल इतना कमजोर था कि वह टूट गया। वह अपनी पत्नी की एमआरआई रिपोर्ट लेने आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया।"राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि अब तक 39 लोगों को बचाया गया है, जबकि चार शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

मावल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ।पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान में जुट गईं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना पर दुख जताया है। 

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों की आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपए का ऐलान किया है। कुंदमाला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। रविवार होने के कारण पर्यटकों की संख्या अधिक थी।

 

Tags: Hadsa , Pune , Kundamala , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD