Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुझे पसंद है आशुतोष का काम, वह हर किरदार को लगन और प्रतिभा के साथ निभाते हैं: रेणुका शहाणे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Renuka Shahane, Ashutosh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 16:49 IST

अभिनेत्री और फिल्म निर्माता-निर्देशक रेणुका शहाणे नई स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह अभिनेता, पति आशुतोष राणा की फैन हैं। शहाणे का मानना है कि वह लगन के साथ काम करते हैं, जिसे देखकर उन्हें गर्व होता है। रेणुका ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “मैं एक स्क्रिप्ट लिख रही हूं। उम्मीद है, एक दिन मैं कैमरे के पीछे और आशुतोष उसके सामने होंगे।”

रेणुका ने हालिया फिल्म ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में आशुतोष के निभाए किरदार की तारीफ की। राणा ने चंद बरदाई की भूमिका निभाई थी। रेणुका ने उनकी एक्टिंग को सराहते हुए कहा, “मुझे आशुतोष का काम पसंद है। वह एक गजब के अभिनेता और व्यक्तित्व हैं। वह हर किरदार को पूरी लगन और प्रतिभा के साथ निभाते हैं। मुझे उनकी एक्टिंग देखना हमेशा अच्छा लगता है। उनकी पत्नी होने के नाते मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं।”

उन्होंने कहा कि 'चंद बरदाई' का किरदार एक कथावाचक की तरह है, जो कहानी का हिस्सा होने के बजाय उसे बयां करता है। रेणुका को उनका लुक और अभिनय बहुत पसंद आया। आशुतोष ने भी एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि वह रेणुका के साथ ऑन-स्क्रीन काम करना चाहते हैं, लेकिन खास तौर पर उनके निर्देशन में। ‘संघर्ष’ फेम अभिनेता ने कहा था, “अब तक लोग हमें केवल पति-पत्नी के रूप में देखते आए हैं। 

मैं चाहता हूं कि रेणुका मुझे निर्देशित करें, क्योंकि वह एक शानदार अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक हैं। मैं उनके निर्देशन में अभिनय करने के लिए उत्सुक हूं।”रेणुका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके निर्देशन में तैयार मराठी एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म ‘लूप लाइन’ का न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 21 जून को प्रीमियर होगा। यह फिल्म पारंपरिक, पितृसत्तात्मक परिवारों में भारतीय गृहिणियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उपेक्षा को दिखाती है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Renuka Shahane , Ashutosh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD