Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संजीव अरोड़ा सदैव ही लुधियाना के विकास को देते आए हैं पहल – हरचंद सिंह बरसट

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कहा - लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बड़े अंतर से जीत तय

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 14:02 IST

विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को लोगों का भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है और लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में संजीव अरोड़ा बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। यह विचार आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के तहत प्रचार के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा बतौर राज्यसभा सदस्य रहते हुए लुधियाना के लोगों के हितों और लुधियाना के विकास को हमेशा पहल देते आए हैं। जो कार्य पिछले 35 वर्षों में नहीं हुए, वह संजीव अरोड़ा ने 3 सालों में करके दिखाए हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उन्नत टेक्नोलाजी और बेहतर उपकरणों के साथ सिविल अस्पताल का नवीनीकरण करवाया गया। 

इसके साथ ही ईएसआई अस्पताल को भी अपग्रेड करवाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों से लंबित पड़ी लुधियाना की 5 बड़ी रिहायशी योजनाओं को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से नगर निगम को ट्रांसफर करवाया गया। बरसट ने बताया कि बिजली की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से शहर में 237 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं। इसके साथ ही हलवारा हवाई अड्डा प्रोजेक्ट को पूरा करने को यकीनी बनाया, फोकल प्वाइंट की सड़कों का पुनर्निर्माण किया, वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को लागू किया।

इसके अलावा लाडोवाल बायपास पर 23 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक और सिधवां कनाल पर चार पुल पास करवाने सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं, जिस से लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं और लोक भलाई व समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। 

संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों के प्यार और विश्वास को देखते हुए यह यकीन हो गया है कि लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान मिसाली कार्य किये हैं और हर क्षेत्र में बहुत सुधार किये गये हैं। 

लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरों का पानी मिल रहा है। नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स, स्कूल आफ एमिनेंस, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार सहित हर क्षेत्र में काम किये गए हैं। 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए विशेष मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा विकास की बात करती है और प्रदेश को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी को वोट देकर बड़े अंतर से विजयी बनाएं।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD