Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब आढ़ती एसोसिएशन ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का किया ऐलान

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा- नील गर्ग

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 13:08 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को पंजाब आढ़ती एसोसिएशन ने उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा, चेयरमैन जगतार सिंह (खन्ना मार्केट कमेटी) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह सैनी ने इसकी घोषणा की। एसोशिएशन से जुड़े सभी लोग पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी करेंगे।

जसविंदर सिंह राणा ने रविवार को कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, तरुणप्रीत सिंह सोंध और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के साथ लुधियाना पश्चिम के कई वार्डों में प्रचार भी किया और लोगों से संजीव आरोड़ा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर जगह संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

जसविंदर राणा ने आढ़ती समुदाय और अपने एसोशिएशन से जुड़े लोगों से अपील की कि वे अपने परिचितों और रिश्तेदारों से आम आदमी पार्टी के समर्थन में मतदान करने का अनुरोध करें। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार की नीतियों की भी तारीफ की।

एसोशिएशन की घोषणा के बाद आप नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि जैसे-जैसे लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट का उपचुनाव निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है, युवा, महिला, किसान समेत हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकजुटता से खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की हर जगह जनता की तारीफ मिल रही है। 

रोज विभिन्न दलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे है। गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आढ़ती वर्ग को हमेशा प्राथमिकता दी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। आप सरकार में आढ़ती वर्ग का सम्मान और सहयोग दोनों सुनिश्चित हुआ है।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD