Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी

 

पंजाब के लिए गौरव और हौसले की उड़ान: माई भागो इंस्टीट्यूट की तीन कैडेट भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कीं

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और वायु सेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

Military, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, Air Force Academy, Air Chief Marshal Amar Preet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 12:03 IST

अपनी शानदार उपलब्धियों को जारी रखते हुए, पंजाब सरकार के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की तीन पूर्व कैडेट - हरनूर सिंह, कृति एस बिष्ट और अलीशा - को आज एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से सफलतापूर्वक पास आउट होने पर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है।

उन्हें एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड में कमीशन दिया गया, जिसका निरीक्षण वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. द्वारा किया गया। यह उल्लेखनीय है कि फ्लाइंग ऑफिसर हरनूर सिंह और अलीशा को शिक्षा शाखा में कमीशन मिला है, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर कृति एस बिष्ट को वायु सेना की प्रशासन शाखा में फ्लाइट कंट्रोलर के रूप में कमीशन मिला है।

फ्लाइंग ऑफिसर हरनूर सिंह पठानकोट के रहने वाले श्री विक्रम सिंह बैंस की बेटी हैं, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। फ्लाइंग ऑफिसर कृति एस. बिष्ट के पिता श्री शक्ति शरण सिंह पी.ए.सी.एल., नंगल में वरिष्ठ इंजीनियर हैं। फ्लाइंग ऑफिसर अलीशा के पिता श्री सुनील दत्त, जो जालंधर से संबंध रखते हैं, एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

इन महिला कैडेटों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उन लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने का लक्ष्य रखती हैं।

यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने जुलाई, 2023 में माई भागो इंस्टीट्यूट में लड़कियों के लिए एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया था, जिसका दूसरा बैच इस समय प्रशिक्षण ले रहा है। माई भागो इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने इन तीनों कैडेटों को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के सशस्त्र बलों में अधिक लड़कियों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को और बढ़ावा देगी।

उन्होंने भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने वाली कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Military , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , Air Force Academy , Air Chief Marshal Amar Preet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD