Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सरकार से संवेदनशीलता बरतने की मांग

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London, Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 11:49 IST

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा भी शामिल थे। 

उन्होंने सरकार से इस पर राजनीति नहीं करने और पीड़ितों को जल्द राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल अस्पताल जाकर घायलों और उनके परिवारवालों से मिला। 

इसके बाद क्रैश साइट पर गए। पार्टी अध्यक्ष ने कुछ बातें स्पष्ट रूप से कही हैं। मुआवजे के विषय पर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार को मुआवजे पर सोच-विचार करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "अब ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ऐसे में जांच के बाद सारी चीजें बाहर आनी चाहिए। 

यह ऐसी त्रासदी है, जिसे भारत भूल नहीं पाएगा। बहुत से निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई। कांग्रेस का मानना है कि सरकार को इस विषय पर अपने शब्दों, विचार और आचार में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। बिना संवेदनशीलता के जख्मों पर मलहम नहीं लगाया जा सकता है। 

मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, दोनों ही आने वाले समय में अपने आचरण में संवेदनशीलता दिखाएंगे। दोनों ही गुजरात से हैं।" उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई। दोपहर 1:39 बजे जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, कुछ ही सेकंड बाद दो किलोमीटर दूर स्थित एक अस्पताल के होस्टल से टकरा गया और उसमें आग लग गई। 

इस विमान में 242 लोग (169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई यात्री और 12 क्रू मेंबर्स) सवार थे। हादसे में विमान में मौजूद 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक घायल हो गए। वहीं, होस्टल में मौजूद कई मेडिकल छात्र भी अकाल काल कलवित हो गए।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD