Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हत्याकांड : आरोपियों से 25 घंटे की पूछताछ, सोनम और राज के बयानों में विरोधाभास

Crime News, Crime News India, Honeymoon Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case, Meghalaya Police Special Investigation Team, Shillong, Meghalaya Police, Meghalaya, Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 11:57 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने आरोपियों से 25 घंटे की गहन पूछताछ की। सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, ताकि सटीक जानकारी मिल सके। एसआईटी ने पूछताछ के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग आरोपियों से विभिन्न एंगल से पूछताछ कर रही हैं। जांच में उन सबूतों और डिजिटल डाटा को भी आधार बनाया जा रहा है, जो जांच के क्रम में मध्य प्रदेश से जब्त किए गए हैं।

शुक्रवार को पूछताछ में मुख्य आरोपी सोनम से उसकी शादी और शादी से पहले के संबंधों को लेकर गहनता से सवाल-जवाब हुए। सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज के बयानों में कई बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आया है। वारदात के दिन सोनम ने कौन से कपड़े पहने थे, क्या उसने बुरखा पहना था या नहीं, इन सभी बातों को लेकर एसआईटी ने सवाल किए। इसके अलावा, सोनम और अन्य आरोपियों के बैंक खातों में पैसों के लेनदेन को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया।

गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे मंगलवार देर रात सड़क मार्ग से शिलांग के सदर थाने लाया गया। बाकी चार आरोपियों को बुधवार को शिलांग लाया गया। 11 जून को सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Honeymoon Murder Case , Raja Raghuvanshi Murder Case , Meghalaya Police Special Investigation Team , Shillong , Meghalaya Police , Meghalaya , Sonam Raghuvanshi , Raja Raghuvanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD