Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

अहमदाबाद विमान हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी, बोले ‘कभी नहीं भूल पाएंगे, हमारी जिंदगी का ब्लैक डे जैसा’

Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London,Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 17:30 IST

गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसा रोंगटे खड़े करने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले हमें आसमान में काला धुआं दिखा, तो लगा कि कहीं आग लगी होगी। इसके बाद पता चला कि एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में बहुत से लोग सवार थे। 

ऐसे में किसी का बच पाना मुश्किल था। घटनास्थल से महज दो किलोमीटर दूर रहने वाले जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प्लेन क्रैश के बारे में आसपास के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली, तो सभी सहम गए। हमें बताया गया कि एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। कोई भी बच नहीं पाएगा।

जयराम बताते हैं, "प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। यह हादसा बहुत ही भयावह था। फिर मैं सुबह यहां (घटनास्थल) आया। मैंने सोचा कि एक बार यहां पर जाकर देखूं। 

लेकिन, यहां पर फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं, जो पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यहां अभी किसी भी आम नागरिक को जाने की इजाजत नहीं है। "प्रत्यक्षदर्शी राकेश मिश्रा ने भी प्लेन क्रैश के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "पूरा प्लेन आग के गोले में तब्दील हो चुका था। 

मंजर देखकर लग रहा था कि किसी का भी बच पाना मुश्किल ही है। आसपास के लोग भी कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि यह प्लेन आग के गोले में बदल चुका था। ऐसी स्थिति में कुछ भी नहीं किया जा सकता था।"वे बताते हैं कि हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद फौरन पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। 

लेकिन, कुछ भी नहीं किया जा सकता था, क्योंकि तब तक बहुत बड़ा हादसा हो चुका था। हमें इस बात का बहुत दुख है। घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी सूरज भाई बताते हैं कि हमें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद हम सभी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

लेकिन, कुछ कर पाना मुश्किल था। अभी घटनास्थल से शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। बोले, "मेरी 54 साल की उम्र है। मैं अपनी जिंदगी में कभी ऐसा हादसा नहीं देखा था। यह हमारे लिए ब्लैक डे के जैसा है। जिसे हमें अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे।"

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की मौत की पुष्टि एयर इंडिया की तरफ से की जा चुकी है और एक शख्स बच गया है, जिसका अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Tags: Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD