Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अहमदाबाद प्लेन हादसे का फिलहाल कारण बताना मुश्किल, जांच से ही सामने आएगी हकीकत : एविएशन एक्सपर्ट्स

Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London,Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 17:21 IST

सिविल एविएशन मंत्रालय में पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ सनत कौल ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद प्लेन हादसे के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच होने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।  डॉ सनत कौल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक बहुत दुखद हादसा है और इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई है।

लोग अटकलें लगा रहे हैं कि चिड़िया प्लेन से टकरा गई होगी या फ्लैप उलटे होंगे, लेकिन मेरा मानना है कि यह एक इंजन फेल होने की घटना है, क्योंकि प्लेन ऊपर जाने के कुछ देर बाद ही नीचे आ गया।बोइंग को लेकर किए गए सवाल पर कॉल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कंपनी पर कई बार सवाल उठे हैं और अमेरिकी संसद (यूएस कांग्रेस) ने भी कंपनी की जांच की है। 

बोइंग 737 मैक्स के दो-तीन क्रैश हुए थे। हालांकि, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एक अच्छा जहाज है। इसमें अब तक ऐसी कोई समस्या नहीं आई थी। ऐसे में जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।वहीं, अन्य एविएशन एक्सपर्ट संजय लजार ने कहा, "यह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है। 

मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा, "विमान टेकऑफ के वीडियो सामने आए हैं, उनके आधार पर यह स्पष्ट होता है कि उड़ान भरते ही पायलट ने 'मेडे कॉल' दी थी, जो एक आपातकालीन संकेत होता है। 

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विमान में इंजन फेल हुआ था या फिर बड़े पैमाने पर बर्ड हिट (पक्षियों से टकराव) की स्थिति बनी थी।"उन्होंने यह भी कहा कि, अभी हम केवल अनुमान ही लगा सकते हैं। असली कारण क्या था, यह तो पूरी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 गुरुवार को दोपहर को क्रैश हो गई थी। इसमें 242 लोग सवार थे।

 

Tags: Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD