Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

सभी के लिए आवास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता - डॉ. साकेत कुमार

सीएम विंडो, जन संवाद व मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर पर मिली शिकायतों को गंभीरता से लें नोडल अधिकारी

Dr Saket Kumar, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 12:45 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव  डॉ. साकेत कुमार  जो मुख्यालय पर सीएम विंडो, जन संवाद व मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर का कार्यभार भी देख रहे हैं ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन माध्यमों पर प्राप्त जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। जिन विभागों ने शिकायतों पर निर्धारित समय पर कार्यवाही शुरू नहीं की है, उन विभागों को असंतुष्टि पत्र लिखा जायेगा।

डॉ. साकेत कुमार आज सीएम विंडो, जन संवाद व मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर से संबंधित नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, शहरी संपदा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) व आवास बोर्ड तथा सभी के लिए आवास विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने नोडल अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बैठक में आने से पहले वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों पर एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करें। 

उन्होंने कहा कि 120 दिनों से अधिक की शिकायतों पर यदि कार्यवाही आरम्भ नहीं की जाती है तो ऐसे विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी के लिए आवास मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ- साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भी प्राथमिक योजनाओं में शामिल हैं। 

इसलिए आवास से जुड़े  विभागों का दायित्व बनता है कि ऐसे शिकायतों व आवेदनों का निपटान शीघ्र किया जाये और लोगों को आवास आवंटन किये जाएँ। चाहे वे ग्रामीण क्षेत्रों में 100-100 गज के प्लाट हैं या शहरी क्षेत्रों में फ्लैट हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व आवास बोर्ड  को अधिक तालमेल के साथ कार्य करना होगा तभी हम सबके लिए आवास के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विवेक कालिया, श्री राकेश संधू तथा आईटी सलाहकार श्री ध्रुव मजूमदार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Saket Kumar , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD