Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'हम सभी के लिए मुश्किल दिन', अहमदाबाद विमान हादसे पर एयर इंडिया के सीईओ ने जताया दुख

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 22:49 IST

अहमदाबाद विमान हादसे पर एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे के बाद अपने बयान में विल्सन ने इसे एयरलाइन के लिए कठिन दिन बताते हुए आश्वासन दिया कि अब सभी प्रयास यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों की मदद पर केंद्रित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया में हम सभी के लिए यह एक मुश्किल दिन है।

हमारा प्रयास अब पूरी तरह से हमारे यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, उनके परिवारों और प्रियजनों की जरूरतों पर केंद्रित है।एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने फ्लाइट नंबर एआई171 के रूप में अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान अचानक नीचे आया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विल्सन ने बताया कि घायलों को स्थानीय अधिकारियों द्वारा तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों पर अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। एयर इंडिया से स्वास्थ्य कर्मियों की एक विशेष टीम अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अहमदाबाद जा रही है।

चिंतित परिवारों और मित्रों की मदद के लिए एयर इंडिया ने एक समर्पित हेल्पलाइन भी शुरू की है। विल्सन ने कहा कि हम जानते हैं कि बहुत से लोग अपने प्रियजनों के कल्याण के लिए चिंतित हैं। हमने एक विशेष हेल्पलाइन स्थापित की है, जिस पर मित्र और परिवार हमसे संपर्क कर सकते हैं।पुष्ट और सटीक जानकारी साझा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एयरलाइन अटकलें फैलाए बिना सभी को अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विल्सन ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है, लेकिन इसमें समय लगेगा। फिलहाल, एयर इंडिया का ध्यान प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने तथा जांचकर्ताओं को हरसंभव सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। हमारी टीम यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों तथा जांचकर्ताओं की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

 

Tags: Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD