Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Air India plane crash: सेना, वायुसेना, तटरक्षक बल के 500 जवान तैनात, अलर्ट पर मिलिट्री हॉस्पिटल

Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London,Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 22:48 IST

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव कार्य में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। मौके पर 500 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं और पीड़ितों को ढूंढकर निकाल रहे हैं। 30 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 

सेना के 130 जवानों की अलग-अलग टीमें त्वरित मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों के लिए बनाई गई हैं। सेना मानवीय सहायता के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी सहयोग कर रही है। भारतीय सेना की ओर से विशेष इंजीनियरिंग टीमें यहां तैनात की गई हैं। ये इंजीनियरिंग टीमें दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर तैनात की गई हैं।

इसके अलावा, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से युक्त मेडिकल टीमें भी घायलों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए पहुंच चुकी हैं। सेना की क्विक एक्शन टीम और अग्निशमन दल अग्निशमन यंत्रों और वाटर बाउजर के साथ राहत कार्य में लगे हुए हैं। मौके की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए सेना की प्रोवोस्ट शाखा भी तैनात की गई है, जो घटनास्थल पर समुचित प्रबंधन में सहायता कर रही है।

सेना ने यह सुनिश्चित किया है कि राहत कार्य तेज गति से चलें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना के मिलिट्री हॉस्पिटल को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घायलों का इलाज तुरंत शुरू किया जा सके। भारतीय सेना ने अपने इन प्रयासों से एक बार फिर विपदा की घड़ी में तत्परता और मानवता की मिसाल पेश की है।

सेना और नागरिक प्रशासन की समन्वित कोशिशों से राहत कार्य में तेजी लाई जा रही है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सेना स्थिति को सामान्य बनाने में जुटी है। गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत व बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं। इसके अलावा एनडीआरएफ व अन्य एजेंसियां भी शुरुआती राहत कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचीं।

 

Tags: Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD