Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

श्रीलंका सेना के कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान, जयपुर का दौरा किया

द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूती मिली

Military, Army, Indian Army, Sri Lanka Army, Lt Gen BKGM Lasantha Rodrigo, Lt Gen Manjinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 19:03 IST

श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसांथा रोड्रिगो ने 11 से 14 जून 2025 तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन जयपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो का दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल, क्षमता विकास और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी हित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने कमान मुख्यालय में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की, परिचालन अनुभवों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों की चर्चा की।

अपने सैन्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त, लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो सैन्य एवं विरासत स्थलों का दौरा करेंगे, जहां वे भारत की समृद्ध सैन्य एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करेंगे। इस दिन का समापन लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा गणमान्य अतिथि के सम्मान में आयोजित औपचारिक भोज के साथ होगा। 

यह कार्यक्रम अनौपचारिक बातचीत का अवसर प्रदान करेगा, जिससे दोनों सेनाओं के नेतृत्व के बीच सौहार्द और संबंधों को और मजबूती मिलेगी। यह यात्रा श्रीलंका और भारत दोनों द्वारा दशकों के साझा इतिहास, आपसी विश्वास और क्षेत्रीय साझेदारी से निर्मित अपने मजबूत रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। 

द्विपक्षीय रक्षा संबंध विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिनमें संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान और क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए समन्वित प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Sri Lanka Army , Lt Gen BKGM Lasantha Rodrigo , Lt Gen Manjinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD