Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : एयर इंडिया ने दी अहम जानकारी- विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक थे सवार

Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London,Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 17:54 IST

एयर इंडिया ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए अपने प्लेन क्रैश के संबंध में सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कई अहम जानकारी साझा की। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट एआई171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।”

पोस्ट में आगे कहा गया है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में बताया, “हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।”पोस्ट में कहा गया है कि एयर इंडिया इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नियमित जानकारी देती रहेगी।

साथ ही, एयर इंडिया ने सभी मीडियाकर्मियों से अपील की है कि वह समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें। मीडिया से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, वह एयर इंडिया के +91 9821414954 इस नंबर से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, यहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। दरअसल, एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के बाद क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD