Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजनाथ सिंह ने एनसीसी एवरेस्ट टीम को सम्मानित किया

ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 10 लाख रुपये का पुरस्कार

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, National Cadet Corps, NCC, Mount Everest, Everest Expedition, Indian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 15:37 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पर्वतारोहण अभियान दल को सम्मानित किया, जिसमें औसतन 19 वर्ष की आयु के पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल थे, जिन्होंने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। 

रक्षा मंत्री ने कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में टीम के साहस, धैर्य और देशभक्ति का सम्मान करते हुए कठिन परिस्थितियों में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्‍हें 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने अपने अनुभव साझा किए। 

उन्‍होंने अभियान के दौरान अपने कठोर प्रशिक्षण, सावधानीपूर्वक योजना तथा सामने आई चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। रक्षा मंत्री ने साहस, अनुशासन, दृढ़ता, लचीलापन और धैर्य के लिए पूरी टीम की सराहना की। श्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि इस अभियान के साथ बहादुर कैडेटों ने यह संदेश दिया है कि देश के युवाओं के लिए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भी कोई मायने नहीं रखती। 

उन्होंने विश्वास जताया कि कैडेट भविष्य की चुनौतियों का सामना उसी साहस और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे, जैसा उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के दौरान दिखाया। रक्षा मंत्री ने कैडेटों में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करने तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने और उनके सामाजिक कौशल विकसित करके उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एनसीसी के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कैडेटों के परिवार के सदस्यों की भी सराहना की जिन्होंने इस प्रयास में उनका साथ दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह भी शामिल थे। यह उपलब्धि एनसीसी द्वारा एवरेस्ट अभियान का तीसरा सफल अभियान है। 

इससे पहले उसने 2013 और 2016 में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल कीं। अभियान दल में 10 कैडेट, अधिकारियों की एक टुकड़ी, जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी, प्रशिक्षक और गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे। उल्‍लेखनीय है कि दल में सूबेदार मेजर बलकार सिंह शामिल थे, जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले भारतीय सेना के पहले सूबेदार मेजर थे। 

दल का युवा कैडेट सिर्फ़ 16 साल का था। इस साहासिक अभियान को रक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक रूप से 03 अप्रैल, 2025 को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। पूरे अभियान के दौरान दल ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और परिचालन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया तथा प्रत्येक चरण पर सभी सदस्यों की भलाई सुनिश्चित की।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , National Cadet Corps , NCC , Mount Everest , Everest Expedition , Indian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD