Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

रूपाली ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोलीं- 'मासिक धर्म के टैबू को तोड़ने में निभाई अहम भूमिका'

Rupali Ganguly, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 14:43 IST

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मासिक धर्म और स्वच्छता जैसे संवेदनशील मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाकर भारत में इस टैबू को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

रूपाली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी ने लाल किले से मासिक धर्म स्वच्छता पर खुलकर बात की, जो एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने किफायती सैनिटरी पैड्स की उपलब्धता और मासिक धर्म शिक्षा पर जोर दिया, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ी है।

रूपाली ने बताया, “शहरों में सैनिटरी पैड आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह एक बड़ी जरूरत है। कई लड़कियां जानकारी और सुविधाओं के अभाव में स्कूल छोड़ देती हैं। सैनिटरी पैड्स और स्कूलों में स्वच्छता शिक्षा देना बहुत बड़ा कदम है।”

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की भी तारीफ की, जिसके तहत लाखों शौचालय बनाए गए। इससे महिलाओं को कई सुविधाएं मिलीं और सम्मान भी मिला। स्कूलों में शौचालयों का होना लड़कियों के लिए बहुत जरूरी है। रूपाली ने सरकार की कई योजनाओं की सराहना की, जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करती है और उज्ज्वला योजना, जिसने ग्रामीण महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर उनकी सेहत सुधारी जा रही है। 

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ सिलेंडर नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य का मौका है।” अभिनेत्री ने स्मार्ट दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं को भी सराहा, जो महिलाओं को स्टार्टअप में बढ़ावा देती हैं। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

रूपाली ने महिला आरक्षण विधेयक को भी ऐतिहासिक कदम बताया, जो संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के इन कदमों ने महिलाओं को बचपन से लेकर व्यस्कता तक सशक्त बनाया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।”

 

Tags: Rupali Ganguly , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD