Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मान सरकार के प्रयासों से पंजाब परिवहन विभाग ने 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया

2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान प्राप्त अतिरिक्त राजस्व मौजूदा पंजाब सरकार के बेहतर प्रशासन और प्रतिबद्धता का प्रमाण: लालजीत भुल्लर

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 14:00 IST

पंजाब की मान सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता के कारण, राज्य के परिवहन विभाग ने 2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर शासन का प्रमाण है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज, और पेप्सू ने राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि दर्ज की है, जो विभाग के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने और जनता के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में, परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने 9037.49 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 

उन्होंने बताया कि इसके विपरीत, पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2019-2020, 2020-2021 और 2021-2022 के दौरान अर्जित राजस्व 5825.38 करोड़ रुपए था। उन्होंने राज्य सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 के दौरान 3212.11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्र किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पनबस और पंजाब रोडवेज ने 2019-2022 के 1332.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 2022-2025 के तीन वर्षों के दौरान 2323.21 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व एकत्र किया है, जो कि 990.91 करोड़ रुपए रुपये अधिक है। स भुल्लर ने बताया कि पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 2019-2022 तक के 1721.52 करोड़ रुपये के राजस्व के मुकाबले 2022-2025 के दौरान 2894.15 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया है। 

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में 2022-2025 का राजस्व 1172.63 करोड़ रुपए अधिक है। स भुल्लर ने आगे कहा कि परिवहन विभाग ने यह प्रभावशाली वृद्धि विभाग की अपनी राजस्व संग्रह विधियों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ईमानदार प्रयासों के कारण पंजाब सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार 3 साल से पंजाब को 'रंगला पंजाब'  बनाने की दिशा में काम कर रही है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD