Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड : डीआईजी बोले- मुख्य आरोपी का मोबाइल गायब, रिमांड का इंतजार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:44 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल सभी पांचों आरोपियों को शिलांग ले जाया गया है, जहां कोर्ट में उनकी पेशी हो रही है। शिलांग के पूर्वी रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक ने बताया कि पुलिस आरोपियों की रिमांड मांगेगी और फिर उनसे गहनता से पूछताछ होगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में डीआईजी मारक ने बताया कि अभी पांचों आरोपी पहुंच चुके हैं और कोर्ट में प्रोडक्शन किया जा रहा है। 

हमने कोर्ट से पुलिस रिमांड की मांग की है, लेकिन अभी यह नहीं कह सकते कि हमें कितने दिन की रिमांड मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हालांकि, जांच की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य, मुख्य आरोपी सोनम का मोबाइल फोन बरामद नहीं किया गया है।डीआईजी ने कहा कि सोनम का फोन अभी तक नहीं मिला है, जबकि एक अन्य आरोपी से इंदौर में जो कपड़े उसने वारदात के दिन पहने थे, उसे हम रिकवर कर चुके हैं और उसे जब्त कर लिया गया है। 

पूछताछ को लेकर उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ नहीं हो पाई है। कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने के बाद सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे मास्टरमाइंड की असली पहचान स्पष्ट हो सके।डीआईजी मारक ने आगे कहा कि अब तक सभी आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। 

सोनम का कहना है कि राज मास्टरमाइंड है, जबकि राज का कहना है कि सोनम ही इस साजिश की मुख्य सूत्रधार है। सच्चाई तभी सामने आएगी, जब सभी आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ के जरिए हत्या की साजिश, योजना और मुख्य साजिशकर्ता की पहचान होगी।इससे पहले, सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए जुर्म कबूल किया। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने जब सोनम और राज का आमना-सामना कराया, तो खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए थे। पुलिस ने इन सबूतों के बारे में जब सोनम से सवाल किया, तो वह मौन हो गई। इसके बाद सोनम ने सभी सबूतों को देखते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनम ने कबूल कर लिया कि उसने तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारा था।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Honeymoon Murder Case , Raja Raghuvanshi Murder Case , Meghalaya Police Special Investigation Team , Shillong , Meghalaya Police , Meghalaya , Sonam Raghuvanshi , Raja Raghuvanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD