Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी

 

जिला मुख्यालय चंबा में लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों के लंबित ऑडिट पैरा की समीक्षा सहित अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

Anil Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 16:09 IST

बचत भवन चंबा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ हंस राज, जीत राम कटवाल, इंद्र सिंह, डॉ. जनक राज, मलेंद्र राजन और कैप्टन रनजीत सिंह राणा के अतिरिक्त चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर भी उपस्थित रहे। 

लोक लेखा समिति ने लंबित ऑडिट पैरा की समीक्षा की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सभापति लोक लेखा समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यों में धन का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं की डीपीआर बनाते समय योजनाओं की व्यवहारिकता व आवश्यकताओं सहित अन्य संभावित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

इसके अलावा कार्यो की गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखा जाए ताकि लंबे समय तक लोगों को निर्मित योजनाओं व कार्यों का लाभ मिल सके।  समीति सदस्य जीत राम कटवाल ने जिला प्रशासन व शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को कहा कि कूड़ा संयंत्र ईकाई के लिए स्थान चयन के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। 

समीति सदस्य डॉ हंस राज ने पुलिस अधीक्षक चंबा को निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में बैरागढ़ पुलिस चैक पोस्ट को सतरूंडी स्थानांतरित किया जाए ताकि अंतराज्यीय सीमा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों तथा इलाके के  लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लोक लेखा समिति के सभापति ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए। 

उन्होंने बैठक में अधूरी जानकारी देने वाले विभागों के अधिकारियों को मांगी गई जानकारी से संबंधित दस्तावेजों सहित समिति के समक्ष अगले महीने शिमला में प्रस्तुत होने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में विद्युत हानि को कम करने के लिए किए गए प्रयासों तथा इस संबंध में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में समिति को अवगत करवाया जाए।

बैठक में नगर परिषद चंबा के कूड़ा संयंत्र के कार्यशील करने, के अलावा लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, जल शक्ति विभाग, विधुत विभाग, राज्य कर एवं आवकारी विभाग, शहरी विकास विभाग, तथा वन विभाग सहित कई अन्य विभागों से संबंधित विषयों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इससे पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोक लेखा समिति के सभापति सहित सभी सदस्यों तथा अधिकारियों व कर्मचारीयों का स्वागत किया तथा उन्हें विधिवत सम्मानित किया। 

उपायुक्त ने सभापति लोक लेखा समिति को आश्वासन दिया  कि बैठक में उनके द्वारा दिए गए सुझावों व दिशा निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के उपरांत समिति द्वारा  पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चंबा का भी दौरा किया। उन्होंने आपातकालीन वार्ड तथा ट्रामा सैंटर सहित चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य वार्डों का भी दौरा किया।

बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा व कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम प्रियांशु खाती, एसी टू  डीसी पृथ्वी पाल सिंह, मुख्य अभियंता लोनिवि विकास सूद, जल शक्ति विभाग दीपक गर्ग, एचपीएसईबीएल अजय गौतम, डीएफओ कृतज्ञ कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपन ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग भाग सिंह, उधान विभाग प्रमोद शाह, पशुपालन विभाग मुन्शीराम, अधीक्षण अभियंता लोनिवि दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, सहित कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD